बस्ती के चौकड़ी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन आसपास जरूरी सूचना और चेतावनी देने वाले संकेतक बोर्ड नहीं हैं। यात्रियों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। टोल प्लाजा के पास लगे कई संकेतक बोर्ड टूटे हुए हैं। ये बोर्ड वाहन चालकों को टोल से पहले सतर्क करते हैं, ताकि कार, बस और ट्रक चालक समय रहते रफ्तार कम कर सकें और सुरक्षित तरीके से टोल तक पहुंचें। यह टोल प्लाजा शंकरपुर-विक्रमजोत छावनी थाना क्षेत्र में है। यात्रियों का सवाल है कि जब उनसे टोल टैक्स लिया जा रहा है, तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। बस्ती जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से संकेतक बोर्ड ठीक कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है। यात्रियों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या व्यवस्था किसी हादसे के बाद ही सुधारी जाएगी। टोल प्लाजा चौकड़ी के पेट्रोलिंग मैनेजर अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि वे इसकी रिपोर्ट एनएचएआई के कार्यालय भेजते हैं। उन्होंने कहा कि काम करना या न करना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित ठेकेदार के हाथ में है, इसमें वे कुछ नहीं कर सकते।
चौकड़ी टोल प्लाजा पर संकेतक बोर्ड टूटे:टोल टैक्स वसूली जारी, यात्रियों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए
और पढ़ें
›
पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप, मछलियां मरीं:संचालक ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया आरोप; करीब 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
›
छावनी पीएचसी के आरोग्य मेले में 18 मरीजों की जांच:सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे; परिसर में जलभराव से परेशानी
›
अमरोहा गांव की सड़क पर पानी जमा:नाली नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा
