Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के पानी का दुरुपयोग बंद:दैनिक भास्कर की...

सिद्धार्थनगर में जल जीवन मिशन के पानी का दुरुपयोग बंद:दैनिक भास्कर की खबर के बाद विभाग ने लिया एक्शन, कनेक्शन बंद

सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत डबरा के टोला बनगांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी के दुरुपयोग पर रोक लगा दी गई है। दैनिक भास्कर में 14 सितंबर की शाम को खबर छपने के महज 16 घंटे के अंदर विभाग ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन को स्टाप वाल्व लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया। इस मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि स्वच्छ जल का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित व्यक्ति का उत्तरदायित्व भी तय किया जा सकता है। बता दें कि पीने योग्य पानी की आपूर्ति के संबंध में प्रत्येक परिवार को 55 लीटर पानी इस्तेमाल करने का निर्देश है। हालांकि, कई लोग इस स्वच्छ जल का दुरुपयोग भी करते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here