श्रावस्ती में जनपद स्तरीय युवा उत्सव संपन्न, विजेता कलाकार मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

0
22

 

 

 

श्रावस्ती:। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 27/10/2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन भिनगा में जनपद स्तरीय युवा उत्सव (कल्चरल ट्रैक) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि श्रावस्ती श्री अवधेश पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री आर्या तिवारी ने किया।

उत्सव में जनपद के विभिन्न संस्थानों – जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, राजकीय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय, अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे –

 

*1. कविता लेखन:* प्रथम – राम जी, द्वितीय – तौकीर आलम, तृतीय – नंदिनी यादव

*2. नुक्कड़ नाटक:* प्रथम – पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, द्वितीय – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, तृतीय – राजकीय इंटर कॉलेज वरगा बरगी

*3. सामूहिक लोकगीत:* प्रथम – जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय – अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज

*4. सामूहिक लोक नृत्य:* प्रथम – जनता इंटर कॉलेज, द्वितीय – राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तृतीय – अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज

*5. पेंटिंग:* प्रथम – गरिमा, द्वितीय – करीना बानो, तृतीय – सुनीता देवी

 

निर्णायक मंडल में श्रीमती मांडवी तिवारी, श्रीमती पारिजात त्रिपाठी, श्रीमती काजल श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सायक और श्री शिव कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे। पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद जायसवाल, अतुल कुमार, रवि कुमार, सैयद राजा इमाम रिजवी, सुश्री नंदिनी सिंह, शिव शरन यादव, प्रमोद कुमार और पीआरडी जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार अब मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी विजेताओं को अभी से तैयारी शुरू करने के लिए कहा ताकि वे मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here