
आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले नेताओं में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। अपने इस फैसले के बाद हरभजन सिंह चुप्पी साधे हुए थे लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया है। हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी यानी AAP समर्थकों को जवाब देते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए और सवालों का जवाब दिया।
दरअसल, हाल के दिनों में हरभजन सिंह लगातार पंजाब की कानून व्यवस्था और राजनीतिक हालात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रहे थे। उनके कुछ पोस्ट पर AAP समर्थकों ने सवाल उठाए और उन पर राजनीति करने के आरोप लगाए। इसी दौरान एक यूजर के जवाब में हरभजन सिंह ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें: 6 दशक बाद तमिलनाडु में बनेगा कांग्रेस का मंत्री, DMK ने साथ होकर भी रखा था दूर
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/2057047439585194210
क्या बोले हरभजन?
हरभजन सिंह से सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने सवाल किया, ‘जब आप AAP में थे तब आपने कभी पंजाब के लिए चिंता क्यों नहीं जाहिर की? पूरे कार्यकाल में आपने सिर्फ सुविधाओं का लाभ उठाया और ना तो कुछ पोस्ट किया और ना ही कुछ किया।’
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/2057092284345393244
इस पोस्ट के जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा, ‘पहले तथ्यों की जांच कर लीजिए कि मैंने कितनी बार राज्यसभा में मुद्दे उठाए हैं। यह रिकॉर्ड में है। मैंने पंजाब सरकार की ओर से दी गई किसी भी सुविधा का लाभ नहीं लिया। भगवान ने मुझे क्रिकेट से बहुत कुछ दिया है। आपके साथ दिक्कत यह है कि अगर कोई मुद्दा उठाए तो आप पूछते हैं कि क्यों उठाया और अगर ना पूछें तो आप बोलते हैं कि चुप क्यों हैं। कमाल है यार।’
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/2057061904309506255
सोशल मीडिया पर दिया जवाब
हरभजन सिंह ने अपने अलग-अलग पोस्ट में पंजाब की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बेहतर प्रशासन और साफ राजनीति की जरूरत है। उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने कहा कि हरभजन सिंह सिर्फ अपनी राय रख रहे हैं, जबकि विरोधियों ने इसे राजनीतिक हमला बताया। एक पोस्ट के जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा कि सही चीज के साथ खड़े हो जाएं। यह किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है।
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/2057201694518493338
पीएम को जिक्र क्यों?
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने हरभजन सिंह से कहा कि अपने नेता नरेंद्र मोदी से कहें कि वह पंजाब के हिस्से का 1 हजार करोड़ रुपये ग्रामीण विकास फंड (RDF) का जारी करें।’ इसके जवाब में हरभजन सिंह ने कहा कि हां मैं उनसे (पीएम मोदी से) जरूर कहूंगा क्योंकि यह मेरी जिम्मेदारी है। इसके बाद उन्होंने AAP पर हमला करते हुए कहा, ‘ क्या आप अपने नेता से कह सकते हैं कि पंजाब के मंत्रियों का इस्तेमाल करके पैसा लेना बंद कर दें? और पंजाबियों को झूठे वादों के साथ पागल बनाना बंद कर दें?’ बीजेपी में शामिल होने के बाद हरभजन सिंह अब खुलकर AAP के विरोध में आ गए हैं। फिलहाल हरभजन सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। उनको लेकर अटकलें लग रही हैं की बीजेपी में उनकी भूमिका क्या होगी।