‘इजरायल के प्रति भारत में जबरदस्त प्रेम’, नेतन्याहू ने जमकर की तारीफ

0
1

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जॉर्डन घाटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने भारत को एक विशाल शक्ति बताया। यह भी कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में यहूदी राष्ट्र की वैधता पर सवाल उठाने के प्रयासों के बावजूद भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त प्रेम है।

 

उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ इजरायल के अद्वितीय संबंध है। मैं यह कहूंगा कि दुनिया के कई हिस्सों में हमारी वैधता पर सवाल उठाए जाते हैं लेकिन भारत में नहीं। भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त प्रेम है, वाकई जबरदस्त। मुझे लगता है कि मेरे सबसे अधिक ‘फॉलोअर’ भारत से हैं। बता दें कि इजरायली प्रधानमंत्री पहले ही कई बार सार्वजनिक मंच से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पहले चिकन नेक, फिर तारबंदी, अब म्यांमार पर भारत की नजर, घुसपैठ रुक ही जाएगा?

 

एक अन्य वीडियो में नेतन्याहू ने कहा, ‘हम अपने गठबंधनों का विस्तार कर रहे हैं और आप जिस बारे में बात कर रहे हैं, वह इन गठबंधनों को एक बड़े दायरे तक ले जाने की बात है। यह बड़ा दायरा वास्तव में भारत नाम की एक बहुत बड़ी शक्ति के साथ हमारे विशिष्ट संबंधों से जुड़ा है।’

 

बेंजामिन नेतन्याहू के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘इजरायल के साथ हमारे संबंध मजबूत, अच्छे और सौहार्दपूर्ण हैं।’

 

 

 

अलग-थलग पड़ रहा इजरायल

गाजा और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध और ईरान पर हमले के बाद इजरायल पश्चिमी दुनिया में काफी अलग-थलग पड़ रहा है। फ्रांस और ब्रिटेन जैसे कई सहयोगी खुलकर उसकी निंदा करने में जुटे हैं। अमेरिका में भी एक धड़ा इजरायल के खिलाफ आवाज उठाने लगा है। अभी तक ईरान मसले का कोई हल नहीं निकला है। सीरिया में तुर्की के साथ भी इजरायल का तनाव जारी है। इन सभी परिस्थितियों में भारत का जिक्र और इजरायल के प्रति प्रेम का अपना रणनीतिक महत्व है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल को मान्यता, गाजा में सैनिक; ट्रंप की तारीफ में कैसे फंसे मुनीर?

भारत और इजरायल का बढ़ रहा सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 से 26 फरवरी तक इजरायल की यात्रा की थी। 2017 के बाद यह उनका पहला इजरायल दौरा था। आज भारत इजरायल के साथ कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, सुरक्षा और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र में काम कर रहा है। दोनों ही देश IMEC कॉरिडोर का भी हिस्सा है।  इसके अलावा I2U2 का भी हिस्सा है। यह एक रणनीतिक समूह है। इसमें भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here