गर्मियों में पहने ये स्टाइलिश शॉर्ट कुर्तियां, कलेक्शन देख लोग हो जाएंगे हैरान

0
11

गर्मी का मौसम आते ही लोग वाइब्रेंट और लाइट वियर कपड़े पहनना पसंद करते हैं। खासतौर से महिलाएं अपने लुक्स और ड्रेसिंग स्टाइल पर खास ध्यान देती हैं। इस मौसम में कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। गर्मियों में स्टाइलिश कॉर्टन कुर्तियों को अपने कलेक्शन में शामिल करें। आप इस आउटफिट को ऑफिस, कॉलेज हर जगह पहन सकती हैं। ये दिखने में बेहद स्टाइलिश लगता है।

 

आप इन कुर्तियों को जींस, पैंट, लेगिंग्स, प्लाजो के साथ पेयरअप कर सकती हैं। इसमें आपको तरह-तरह के रंग, डिजाइन और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। आप कुर्ती को इंडो-वेस्टर्न पैटर्न में भी स्टाइल कर सकती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बिना गैस जलाए घर पर आसानी से बनाएं ये 8 रेसिपी

गर्मियों में पहने ये स्टाइलिश कुर्तियां

कॉटन पहनने में मुलायम भी होता है और इसमें गर्मी भी नहीं लगती है। इसे आप रेगुलर वियर में आसानी से पहन सकती हैं। इस बार मार्केट में क्या नया पैटर्न चल रहा है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

 

ए लाइन और कलीरदार शॉर्ट कुर्ती

 

ए लाइन कुर्तियां छाती से फिट होती है लेकिन नीचे से फ्लेयर्ड होती है। ये कुर्तियां आमतौर पर घुटनों से ऊपर होती है। इसमें मंदारिन कॉलर, फ्रंट स्लिट्स और प्रिंटेड डिजाइन पसंद किया जाता है।

 

कोर्सेट कुर्ती

 

कोर्सेट कुर्तियां इस समय काफी ट्रेंड में है। इन कुर्तियों की बाजुओं में फ्लेयर्स, चकोर नेकलाइन और बैक में लेसेस लगी होती है जिसे आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। ये कुर्तियां मार्केट में खूब चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

 

को-ऑर्ड सेट 

 

को-अर्ड सेट में कुर्ती के साथ मैचिंग पैंट होता है। आपको यह तरह-तरह के स्टाइल और डिजाइन में मिल जाएंगे। को-आर्ड सेट कुर्ता सेट आप ऑफिस पहन कर जा सकती है। इस आउटफिट में बहुत क्लासी लगेंगी।

 

सिंगल स्ट्रैप कुर्ती

 

स्ट्रैपी कुर्तियां महिलाओं को खूब पसंद आती है। ये आपको क्लासी और मॉर्डन लुक देता है। आप इस कुर्ती को जींस या पैंट के साथ कैरी कर सकते हैं। आप अपने लुक को झुमके और चोकर के साथ स्टाइल भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here