अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश! घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का हाल

0
7

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। गुरुवार सुबह भी बारिश हुई थी, इसके बाद पूरे दिन तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं और शाम को झमाझम बारिश हुई। शाम को हुई बारिश से जिन लोगों ने कंबल पैक करके अपनी अलमारियों में रख दिए थे उन्होंने रात में कंबल एक बार फिर से निकाल लिए। यही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है।

 

सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और दिन में तपिश से राहत तो दी है लेकिन घर से निकलने वालों के लिए मुश्किलें भी खड़ी की हैं। ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, वहीं किसानों को भी दैनिक कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताया था।

 

यह भी पढ़ें: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की करतूत पर संसद में उठे सवाल, रोबो डॉग पर चुप सरकार

सुबह 5 बजे ही काले बादल छाए

शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में 20 मार्च को छिटपटु गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ‘जहां मिलेगा खरीदेंगे’, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्या अब रूस से LPG खरीदेगा भारत?

धूप निकलने की कम संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज आसमान में धूप निकलने की कम संभावना है, ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-बिजली और 30-40 kmph की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 kmph तक पहुंच सकती है।

 

इसके अलावा इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपटु ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here