
बहराइच जिले के नानपारा में विकास खण्ड बलहा के ग्राम पंचायत मंझौवा भुलौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्साह है। इसी कड़ी में श्री शिव मंदिर मंदिर पर जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां किया जा रहा है । भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई जा रही है। इसके साथ ही घर और पूजा स्थल को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी को खास बनाने के लिए रंग-बिरंगी झालरें, फूल और आकर्षक बिजली की सजावट का काम तेजी से चल रहा है। तैयारियों को लेकर आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह दिख रहा है। इस आयोजन की तैयारियों में अखिलेश विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा और राकेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से जुटे हैं। सभी मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भक्तिमय बनाने में लगे हैं। जन्माष्टमी पर श्री शिव मंदिर पर झांकी, पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। पूरे इलाके में जन्माष्टमी को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल है।
Home उत्तर प्रदेश मंझौवा भुलौरा में जन्माष्टमी की तैयारियां:में मनमोहक झांकी सजाई जा रही, श्रद्धालुओं...
































