MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home देश श्रावस्ती में बरदही बाजार जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील:फिसलकर गिर रहे...

श्रावस्ती में बरदही बाजार जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील:फिसलकर गिर रहे लोग; ग्रामीण बोले- हर साल बारिश में यही हाल

0
0
श्रावस्ती में बरदही बाजार जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील:फिसलकर गिर रहे लोग; ग्रामीण बोले- हर साल बारिश में यही हाल

जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में हर सोमवार लगने वाला प्रसिद्ध बरदही बाजार इन दिनों कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। लगातार बारिश के कारण बाजार जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पानी और गहरा कीचड़ जमा है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले हजारों लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। पैदल राहगीरों से लेकर दोपहिया वाहन सवार तक जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। कई बार फिसलने से लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। हर सोमवार हजारों लोग पहुंचते हैं बाजार नासिरगंज का बरदही बाजार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है। हर सोमवार यहां रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने के साथ पशुओं की खरीद-बिक्री के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई गांवों के ग्रामीण अपनी साप्ताहिक जरूरतों के लिए इसी बाजार पर निर्भर रहते हैं। बाजार में व्यापारियों की भी बड़ी संख्या में दुकानें लगती हैं। बारिश ने मुख्य रास्ते को बना दिया दलदल लगातार बारिश के कारण बाजार तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता पानी और कीचड़ से भर गया है। कई स्थानों पर इतना गहरा कीचड़ हो गया है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। राहगीरों को संभल-संभलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है और रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। दोपहिया वाहन फंस रहे, लोग हो रहे चोटिल कीचड़ से भरे रास्ते पर दोपहिया वाहनों से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। कई वाहन कीचड़ में फंस जा रहे हैं। वहीं पैदल गुजरने वाले लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई लोग रास्ते पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बाजार आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। हर साल बारिश में टूट जाता है कई गांवों का संपर्क ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल इस रास्ते की स्थिति इसी तरह खराब हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। लोगों को बाजार पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। इससे बरदही बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारियों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पक्की सड़क बनाने की उठाई मांग क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार जाने वाले रास्ते को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के दौरान अस्थायी इंतजाम करने के बजाय यहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए। इससे बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों का बाजार तक आवागमन भी आसान हो सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here