PET-2026 परीक्षा के लिए महराजगंज में भारी वाहनों की नो-एंट्री:30 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध

0
1

महराजगंज में PET-2026 परीक्षा के दौरान 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यह व्यवस्था दोनों दिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लागू होगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान शहर में जाम से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के अनुसार, सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-एंट्री और डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी।
आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था का पालन करने और परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों को सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखना और शहर में जाम से बचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here