
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इलाके के अलग-अलग गांवों, मंदिरों और स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की सुंदर झांकियां सजाई गईं। भक्तों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि मांगी। जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शाम होते ही मंदिर और पूजा की जगहें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय भक्तों ने जयकारे लगाए। उन्होंने भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया। पूरे इलाके में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह था।
Home उत्तर प्रदेश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लक्ष्मीपुर में सजीं मनमोहक झांकियां:श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर की...
































