कार्तिक मेला असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का है प्रतीक-मा0 विधायक
सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही सुनिश्चित कर लें सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण-जिलाधिकारी
आने-जाने वाले मार्गो पर कोई भी अतिक्रमण न किया जाए-पुलिस अधीक्षक
श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सीताद्वार मन्दिर पर लगने वाले मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु मंगलवार को सायंकाल विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं मेला प्रबन्ध समिति के सदस्यों के साथ सीताद्वार मन्दिर परिसर में बैठक सम्पन्न हुई। उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय सीताद्वार का मुख्य मेला कार्तिक पूर्णिमा आगामी 24 नवम्बर को पडेगा तथा 28 नवम्बर, 2026 तक चलेगा। इस दौरान मा0 विधायक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया और लगाए गए सेक्टर मजिस्टेªट को निर्देश दिया कि जिन मजिस्ट्रेटों की तैनाती जिस स्थान पर की गयी है, वे अपने तैनाती स्थल पर तैनात रहकर मेले को सकुशल ढंग से सम्पन्न करायेंगे।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कार्तिक मेला असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। सीताद्वार का मेला कई वर्षाे से भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उन्होने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मेला कमेटी के सदस्यों से अनुरोध किया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बनिधत विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होने मेले परिसर के अन्दर एंव बाहर के लगने वाली दुकानो को क्रमबद्व तरीके से लगाने के निर्देश दिए है, ताकि श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की आवागमन की असुविधा न होने पाए। मेले के अन्दर लगने वाली दुकानो पर प्रकाश व्यवस्था के लिए की गई विद्युत वायरिंग की जांच पड़ताल कर गुणवत्ता परख ढ़ंग से वायरिंग सुनिश्चित कराने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया है। मेला परिसर में भीड़ के दृष्टिगत 24 घण्टे अग्निशमन कैम्प संचालित करने व अन्य आवश्यक अग्निशामक उपकरणों सहित पर्याप्त स्टाफ की भी तैनाती किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देशित किया मेले में लगने वाले झूलों का सेफ्टी सर्टिफिकेट अवश्य लिया जाए और सभी सुरक्षा मानकों की पूर्णतः जांच के उपरान्त ही झूले लगाने की अनुमति दी जाए।
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत इकौना को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाना सुनिश्चित करें साथ ही मोबाइल टायलेट, पेयजल, मेले एवं झील की घाटों पर बैरिकेटिंग, गोताखोर, नावचालक, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के लिए बेहतर चेंजिंगरूम, सहयोग हेतु वालेन्टियर एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया है, ताकि मेले में आए दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए तथा मेला शान्ति एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में एम्बुलेंस व्यवस्था के साथ ही मेडिकल कैम्प लगाने एवं डाक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मेला समाप्ति तक लगाने का भी निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि मौसम के अनुरूप उत्पन्न होने वाली सम्भावित बीमारियों से सम्बन्धित दवाओं का स्टाक भी मेडिकल कैम्प में उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा पूर्व मे हुए मेला के अनुभव के आधार पर पार्किंग/बैरियर व्यवस्था आदि के मुकम्मल व्यवस्था रखने का निर्देश दिए गये है। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि आगामी मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंजजाम किये जाएं, ताकि शान्तिपूर्ण ढंग से मेले को सम्पन्न कराया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर मेले में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाए गये है। इसके साथ ही अराजक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होने कहा कि मेले में लगने वाली दुकानों को यह पहले से निर्देशित कर दिया जाए कि आने-जाने वाले मार्ग पर कोई भी अतिक्रमण न किया जाए। जिससे लोगों को कोई दिक्कत का सामना करना पड़े। बैठक का संचालन उपजिलाधिकारी इकौना निशांत उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी इकौना, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना सहित मेला व्यवस्था में लगे सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं मेला कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
















