Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश चोरी करने के अपराध में अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि...

चोरी करने के अपराध में अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास एवं ₹500/- के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित।

0
5

श्रावस्ती। विदित हो कि महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ महोदय द्वारा प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन कनविक्शन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी मॉनीटरिंग अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी की जा रही है।उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों का स्वयं पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा अभियुक्तों को त्वरित सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारियों एवं पैरोकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता एवं कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक 17.11.2026 को मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0, जनपद बहराइच द्वारा थाना को0 भिनगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/1993, धारा 380, 401 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त अलीम पुत्र अलीजान निवासी चहलवा थाना को0 भिनगा, जनपद श्रावस्ती को वादी के घर रखे सामान चोरी करने के अपराध में दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास एवं ₹500/- के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया।