BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, दो घरों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, दो घरों को बनाया निशाना

0
6

काबुल। अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा कथित तौर पर हवाई हमले किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है। अफगान मीडिया और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में कई मासूम नागरिकों की जान चली गई है, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।

कुनार प्रांत के शेल्टेन जिले में नागरिक घर पर हमला

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत के शेल्टेन जिले के अंतर्गत आने वाली चोगाम घाटी में तड़के करीब तीन बजे एक स्थानीय नागरिक के रिहायशी घर को हवाई हमले में निशाना बनाया गया। इस दर्दनाक हमले में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में अधिकांश संख्या बच्चों की बताई जा रही है, जबकि घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

हेलमंद प्रांत के गरमसीर में भी दो घरों को बनाया गया निशाना

दूसरी ओर, दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के गरमसीर जिले में भी पाकिस्तानी हवाई हमलों की जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' के अनुसार, इस क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर हमले किए गए। हेलमंद प्रांत के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख मौलवी शेर मोहम्मद वहदत ने रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इन हमलों में चार बेकसूर लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। यहां भी हताहत होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे ही शामिल हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat
Exit mobile version