
बस्ती के साउघाट स्थित पकरी जई गांव में छपिया शिवनरन से होकर जाने वाले रास्ते पर बनी नहर के पुल के दोनों ओर का खड़ंजा टूट गया है। करीब 200 मीटर तक सड़क खराब हो गई है और कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से साइकिल और मोटरसाइकिल सवारों को पुल पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों को हर दिन इस खराब सड़क से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भारी बारिश और पानी के कटाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाती है। इससे ईंटें अपनी जगह से हटकर धंस जाती हैं। बारिश के मौसम में गाड़ियों के फिसलने का डर भी बना रहता है। स्नेह पांडेय, सर्वेश कुमार, दिवाकर शर्मा, विवेक कुमार, लाल बहादुर, हरकेश कुमार और लाल मणि जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुल पर चढ़ने में बहुत दिक्कत होती है।
मल्हीपुर में सियार ने दो लोगों पर हमला किया:गांव के रास्ते...
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सियार ने दो लोगों पर हमला कर दिया। पिपराहवा कोठी गांव में हुई इस घटना में दोनों...





































