नगर पंचायत चौक बाजार स्थित मां बन शक्ति देवी ग्राउंड पर सोमवार, 7 सितंबर 2026 को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले बालक और बालिकाओं ने मिलकर किया। इस ग्राउंड के कोच हरिराम बाबा हैं। यह ग्राउंड कुशवाहा कोठी से पहले, माता बन शक्ति देवी मंदिर के बगल में स्थित है। इस अवसर पर फलाहारी बाबा श्री लक्ष्मण नाथ, विकास जायसवाल, दुर्गेश यादव, अमरजीत साहनी, हरिकेश यादव, अंकित जायसवाल और अरविंद राव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस विशाल भंडारे में करीब 1200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महराजगंज में रोडवेज बस का स्टेयरिंग नट खुला:ठूठीबारी जा रही बस...
महराजगंज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। महराजगंज बस डिपो से ठूठीबारी के लिए निकली रोडवेज बस (UP 53 TE 9355) मऊपाकड़...






































