चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा गांव के वनग्राम 27 नर्सरी में जेवर चोरी के आरोप को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला के घर जाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी दो बहुओं को भी पीटा गया। पीड़िता जिलेबा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले हुई जेवर चोरी के मामले में पड़ोसियों ने उन पर गलत आरोप लगाया था। जिलेबा देवी के अनुसार, पांच सितंबर को रिंका देवी, गुलाबी देवी, राज चौहान और रोशनी उनके घर पहुंचे। वे गाली-गलौज करने लगे। जब जिलेबा देवी ने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें बचाने आईं बहुओं अनिता देवी और सुशीला देवी के साथ भी मारपीट हुई। गांववालों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देने और घटना का वीडियो रिकॉर्ड होने की बात भी कही है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज में रोडवेज बस का स्टेयरिंग नट खुला:ठूठीबारी जा रही बस...
महराजगंज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। महराजगंज बस डिपो से ठूठीबारी के लिए निकली रोडवेज बस (UP 53 TE 9355) मऊपाकड़...






































