नौतनवा कस्बे में स्थित अंग्रेजों के जमाने के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। अस्पताल भवन करीब 30 साल से जर्जर हालत में था। व्यापारी समाज, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक लगातार इसके नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ बैठक की। इस दौरान अस्पताल के नवनिर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि नौतनवा का यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुत पुराना है और अब जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही यह मांग उनके सामने लगातार आती रही, जिसके बाद उन्होंने इस दिशा में गंभीरता से प्रयास शुरू किए। विधायक ने विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक इस स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों का नतीजा रहा कि पहले अस्पताल की बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए पैसा मंजूर हुआ। अब जर्जर भवन को गिराने के लिए भी धन स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने बताया कि भवन गिराने की कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द ही अस्पताल के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अस्पताल के नवनिर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से नौतनवा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने कहा, “नौतनवा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
Home उत्तर प्रदेश नौतनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण का रास्ता साफ:विधायक के प्रयासों से...
महराजगंज में रोडवेज बस का स्टेयरिंग नट खुला:ठूठीबारी जा रही बस...
महराजगंज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। महराजगंज बस डिपो से ठूठीबारी के लिए निकली रोडवेज बस (UP 53 TE 9355) मऊपाकड़...






































