BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में 5 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:चेहरे को बुरी...

बहराइच में 5 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:चेहरे को बुरी तरह नोचा, मां ने डंडा लेकर बचाया

0
15


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के कारिडीहा गांव में एक पांच साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर बैठे मासूम के चेहरे पर कुत्ते ने गहरे घाव कर दिए। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां ने डंडा लेकर कुत्ते को भगाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारिडीहा गांव के रहने वाले प्रदीप का पांच वर्षीय बेटा आदर्श अपने घर के दरवाजे के बाहर बैठा था। तभी अचानक एक कुत्ता वहां आया और उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने आदर्श के चेहरे पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हमले से आदर्श जोर-जोर से चीखने लगा। आदर्श की चीख सुनकर उसकी मां दीपा घर से डंडा लेकर बाहर भागी। मां को अपनी तरफ आता देख कुत्ता बच्चे को छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद परिजन घायल आदर्श को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मासूम के चेहरे पर हुए घावों का इलाज शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रामक कुत्ते को लेकर लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आबादी के बीच घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।