BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में बारिश में सड़क पर धराशायी हुआ बरगद:हाईटेंशन लाइन और बिजली...

बहराइच में बारिश में सड़क पर धराशायी हुआ बरगद:हाईटेंशन लाइन और बिजली का पोल टूटा; इमामगंज-बहराइच मार्ग 2 घंटे बंद रहा

0
6


बहराइच में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के बाद खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव में एक बड़ा बरगद का पेड़ इमामगंज-बहराइच मार्ग पर गिर गया। पेड़ गिरने से हाई वोल्टेज बिजली का पोल टूट गया और तार सड़क पर बिखर गए। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पेड़ और बिजली की लाइन सड़क पर गिरने से इमामगंज-बहराइच मार्ग पर रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को कटवाकर सड़क से हटाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद रास्ता फिर से खुल सका। बिजली का पोल टूटने और हाई वोल्टेज लाइन खराब होने से इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी में बिजली न होने से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी। रात में मच्छरों की वजह से भी ग्रामीणों को दिक्कत होगी। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बिजली के पोल को जल्द से जल्द ठीक करके सप्लाई शुरू की जाए। बिजली व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने के लिए उपखंड अधिकारी महसी और जेई बेहड़ा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में ग्रामीण समझ नहीं पा रहे हैं कि बिजली सप्लाई कब तक शुरू हो पाएगी।