श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को बलुआ पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पूर्वी केवटन पुरवा गांव के रहने वाले राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राम कुमार अपनी बाइक से किसी काम से इकौना बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राम कुमार सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल राम कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह पता चल पाएगी। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।