BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश सैम श्रेणी से सामान्य हुए बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:मेधावी छात्राओं को...

सैम श्रेणी से सामान्य हुए बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:मेधावी छात्राओं को रीडिंग टेबल मिली; मानदेय बढ़ा, 5 लाख का बीमा भी

0
7
सैम श्रेणी से सामान्य हुए बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:मेधावी छात्राओं को रीडिंग टेबल मिली; मानदेय बढ़ा, 5 लाख का बीमा भी

श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंभीर तीव्र कुपोषण (SAM) श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों, उनके माता-पिता और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और फलों की टोकरी देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्राओं को रीडिंग टेबल दी कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों की कक्षा छह, सात और आठ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए रीडिंग टेबल भी वितरित की गईं। इस दौरान अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 4 हजार रुपए बढ़ा जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए और सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिलेगा। अतिरिक्त साड़ी के लिए निर्धारित राशि भी सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। ‘बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को मिलेगा लाभ’ जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से जिले में काम कर रहीं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा। मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ काम के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।