Home Blog Page 43

‘पाकिस्तान के परमाणु बम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा’, US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट


अमेरिका की नई नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा और परमाणु खतरों को लेकर एक सनसनीखेज रिपोर्ट पेश की है। अमेरिकी सीनेट के सामने दिए गए अपने संबोधन में गबार्ड ने साफ किया कि आज के दौर में रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ-साथ पाकिस्तान भी अमेरिका के लिए सबसे गंभीर परमाणु खतरों में से एक है। गबार्ड ने चेतावनी दी कि इन देशों की परमाणु क्षमताएं और उनके बीच बढ़ती रणनीतिक नजदीकियां आने वाले समय में वैश्विक सुरक्षा समीकरणों को और अधिक पेचीदा बना सकती हैं।

 

खुफिया प्रमुख ने विशेष रूप से उत्तर कोरिया का जिक्र करते हुए कहा कि किम जोंग उन का प्रशासन अब रूस और चीन के साथ अपनी सैन्य साझेदारी को और मजबूत कर रहा है। यह त्रिपक्षीय गठबंधन न केवल एशिया-प्रशांत क्षेत्र, बल्कि सीधे तौर पर अमेरिकी हितों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। गबार्ड ने अपनी रिपोर्ट में उन देशों और आतंकी समूहों की लिस्ट शेयर की है, जो भविष्य में किसी भी बड़े सुरक्षा संकट का कारण बन सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री को भी खोजकर मार डाला

तुलसी गबार्ड ने सीनेट पैनल को बताया कि पिछले साल जून में अमेरिका द्वारा किए गए सटीक सैन्य हमलों ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह मिटा दिया है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी ऑपरेशनों के बाद ईरान की परमाणु क्षमता अब काफी हद तक घट गई है हालांकि वहां की शासन व्यवस्था अभी भी बरकरार है।’ गबार्ड ने सचेत किया कि भले ही परमाणु कार्यक्रम तबाह हो गया हो लेकिन यदि ईरानी शासन बचा रहता है तो वह अगले कई वर्षों तक अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को दोबारा खड़ा करने के लिए बड़ा अभियान चला सकता है।

 

यह भी पढ़ें: खामेनेई से अली लारीजानी तक, ईरान के किस-किस नेता को मार चुका इजरायल?

गबार्ड ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों को लेकर भी किया अलर्ट

परमाणु शक्ति संपन्न देशों के अलावा तुलसी गबार्ड ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों को लेकर भी गंभीर अलर्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि अल-कायदा और ISIS जैसे संगठन अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में अभी भी पूरी ताकत के साथ सक्रिय हैं और अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं। गबार्ड के अनुसार, ईरान समर्थित छद्म गुट आज भी मध्य पूर्व में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर हमला करने की पूरी क्षमता रखते हैं, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा है।

अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश! घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम का हाल


दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। गुरुवार सुबह भी बारिश हुई थी, इसके बाद पूरे दिन तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं और शाम को झमाझम बारिश हुई। शाम को हुई बारिश से जिन लोगों ने कंबल पैक करके अपनी अलमारियों में रख दिए थे उन्होंने रात में कंबल एक बार फिर से निकाल लिए। यही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है।

 

सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और दिन में तपिश से राहत तो दी है लेकिन घर से निकलने वालों के लिए मुश्किलें भी खड़ी की हैं। ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, वहीं किसानों को भी दैनिक कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताया था।

 

यह भी पढ़ें: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की करतूत पर संसद में उठे सवाल, रोबो डॉग पर चुप सरकार

सुबह 5 बजे ही काले बादल छाए

शुक्रवार सुबह तकरीबन 5 बजे से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में 20 मार्च को छिटपटु गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ‘जहां मिलेगा खरीदेंगे’, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्या अब रूस से LPG खरीदेगा भारत?

धूप निकलने की कम संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज आसमान में धूप निकलने की कम संभावना है, ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश के साथ गरज-बिजली और 30-40 kmph की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 kmph तक पहुंच सकती है।

 

इसके अलावा इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपटु ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

‘आया रंगों का त्योहार…’, होली पर अपने करीबी और दोस्तों को भेजे ये खास मैसेज


होली रंगों का त्योहार होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली पर लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करके हैं। हर साल होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।  2 मार्च को होलिका दहन हुआ है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस बार 4 मार्च को होली का त्योहार है।

 

लोग साल भर इस त्योहार के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार का असली मजा तो परिवार और दोस्तों के साथ ही आता है। आप भी अपने करीबियों की होली को इन शुभ संदेशों के जरिए खास बना दें।

 

यह भी पढ़ें: होली के रंगों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, 10 मिनट में चेहरा होगा साफ

होली पर भेजें ये शुभ संदेश

रंगों का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग भिजवाया है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

हैप्पी होली।

 

रंगों से भरी इस दुनिया में,
रंग रंगीला त्योहार है होली,
गिले-शिकवे भूलकर मनाएं,
खुशियों से भरी हो आपकी झोली।
होली मुबारक।

 

खुशियों से भरी हो आपकी हर सुबह,
रंगों से सजी हो आपकी हर शाम,
होली का ये त्योहार लाए जीवन में नई उमंग और अरमान।
होली मुबारक हो।

 

मिठास हो गुजिया में,
रंग हो पिचकारी में,
खुशियां झलकें हर चेहरे पर,
मुबारक हो आपको होली इस प्यार में।
होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

यह भी पढ़ें: होली पर झटपट बनाएं ये मिठाइयां, किचन में घंटों काम करने की जरूरत नहीं

 

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात-धर्म,
सबको जोड़ती है होली की ये प्यारी कहानी।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

होली के इस पावन अवसर पर,
आपके जीवन में खुशियों के रंग भर जाएं,
सफलता, समृद्धि और प्यार हमेशा साथ रहे।
आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

रंगों का त्योहार है होली,
थोड़ी खुशी मना लेना,
हम थोड़े दूर हैं आपसे,
जरा गुलाल हमारी तरफ से भी लगा लेना।
होली मुबारक।

 

हर रंग आपकी जिंदगी में खुशियों की बहार लाए,
हर दिन आपका खास बन जाए,
होली के इस त्योहार पर बस यही दुआ है हमारी।
हैप्पी होली।

 

रंगों का ये त्योहार लाए खुशियां हजार,
मिट जाएं सारे ग़म, बढ़े अपनों से प्यार,
हंसते-गाते मनाएं आप ये पर्व हर बार।
हैप्पी होली।

होलाष्टक पर राशि परिवर्तन कैसे बदलेगा आपका भाग्य? पढ़ें राशिफल


अगर अंक गणित की बात करें तो इस नजरिए से 28 फरवरी का दिन बहुत खास है क्योंकि चंद्रमा अपनी प्रिय राशि कर्क में स्थापित है। इसका सीधा मतलब यह है कि आज आपका मन शांत रहेगा और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही, आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है, जो हमें नेतृत्व करने और कॉन्फिडेंस  के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। शनिवार और सूर्य की ऊर्जा का यह मेल आपको मानसिक सुकून के साथ-साथ करियर में भी सफलता दिला सकता है।

 

इस शुभ संयोग के कारण आज पुरानी योजनाएं दोबारा शुरू करने और रिश्तों में कड़वाहट दूर करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है। अगर आप सकारात्मक रहकर अपने परिवार को वरीयता देते हैं और सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, तो भाग्य का साथ मिलना लगभग तय है।

 

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगी शक्ति की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त

 

राशियों के लिए- क्या करें और क्या न करें

मेष राशि

आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी भी नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है।

क्या करें: परिवार को समय दें। सेहत का ध्यान रखें। सोच-समझकर निवेश करें।

क्या न करें: गुस्से में किसी से झगड़ा न करें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

वृषभ राशि

आज आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्थिरता मिल सकती है।

क्या करें: अधूरे काम निपटाएं। मां की सलाह लें और खान-पान का ख्याल रखें।

क्या न करें: फालतू के खर्चों से बचें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशि

आज बातचीत और नए लोगों से मिलने का दिन है।

क्या करें: अपनी भावनाओं को स्पष्ट कहें। लिखने-पढ़ने का काम पूरा करें और मेल-जोल बढ़ाएं।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। किसी से किया वादा न तोड़ें।

कर्क राशि

आज आप सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है।

क्या करें: घर की सजावट या मरम्मत करें, माँ की सेवा करें और किसी शुभ काम की शुरुआत करें।

क्या न करें: अकेले बैठने से बचें और पुरानी नकारात्मक बातों को याद न करें।

 

यह भी पढ़ें: कांगड़ा का चमत्कारी ज्वाला मंदिर जहां 9 ज्योतियां कभी नहीं बुझतीं

सिंह राशि

आज समाज में आपका सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

क्या करें: जिम्मेदारी वाले काम खुद संभालें, दान-पुण्य करें और सेहत के प्रति सजग रहें।

क्या न करें: घमंड में आकर किसी का अपमान न करें और फालतू बहस से दूर रहें।

कन्या राशि

आज मेहनत और अनुशासन से काम करने का दिन है।

क्या करें: दिन भर के कामों की लिस्ट बनाएं, योग करें और सहकर्मियों की मदद करें।

क्या न करें: दूसरों की बुराई न करें और खाने-पीने का समय न बिगाड़ें।

तुला राशि 

प्रेम संबंधों और पार्टनरशिप के लिए आज का दिन शानदार है।

क्या करें: जीवनसाथी से खुलकर बात करें, खुद को संवारें और तालमेल बनाकर रखें।

क्या न करें: जरूरी फैसलों को कल पर न टालें और दूसरों से अपनी तुलना न करें।

वृश्चिक राशि

आज आपकी आंतरिक शक्ति आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगी।

क्या करें: किसी गंभीर विषय पर रिसर्च करें, बचत पर ध्यान दें और ध्यान करें।

क्या न करें: अपना गुस्सा दूसरों पर न निकालें और अपने राज किसी को न बताएं।

धनु राशि

ज्ञान और यात्रा के लिहाज से आज का दिन शुभ है।

क्या करें: भविष्य की योजना बनाएं, पढ़ाई पर ध्यान दें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

क्या न करें: बहुत ज्यादा बोलने से बचें और जोखिम भरे कामों में हाथ न डालें।

मकर राशि

करियर में तरक्की और मेहनत का फल मिलने का समय है।

क्या करें: अपने लक्ष्य पर टिके रहें, अनुभवी लोगों से सलाह लें और रूटीन चेकअप कराएं।

क्या न करें: काम में आलस बिल्कुल न करें और किसी भी नियम को न तोड़ें।

कुंभ राशि 

आज आप नए विचारों के साथ सामाजिक रूप से सफल रहेंगे।

क्या करें: दोस्तों से मिलें। सारे तकनीकी काम निपटाएं और ग्रुप एक्टिविटी में हिस्सा लें।

क्या न करें: अकेले कोई बड़ा फैसला न लें और विवादित चर्चाओं से दूर रहें।

मीन राशि

आज का दिन शांति और आध्यात्मिक सुकून लेकर आया है।

क्या करें: पूजा-पाठ और दान करें। रचनात्मक काम करें और थोड़ा आराम भी करें।

क्या न करें: नेगेटिव लोगों के साथ समय न बिताएं और फिजूलखर्ची से बचें।

 

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

‘खून की हर बूंद, …कीमत चुकाएगा’, मोजतबा खामेनेई की इजरायल को चेतावनी


इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद देश के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बसीज फोर्स के मुखिया गुलामरेजा सुलेमानी को भी मार डाला। अब बदले की भावना से भभक रहे ईरान की IRGC सेना ने सऊदी अरब को कहर बरपाया है। 

 

IRGC ने गुरुवार को रियाद में मिसाइलें बरपाईं, जिसको एयर डिफेंस सिस्टम ने इटरसेप्ट कर लिया, मगर उसका मलबा सऊदी की एनर्जी साइट्स पर गिरे। इसमें कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई है। मगर, अबू धाबी ने एक गैस रिफाइनरी के ऑपरेशन रोक दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: खामेनेई से अली लारीजानी तक, ईरान के किस-किस नेता को मार चुका इजरायल?

मौत की कीमत चुकाएंगे

इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि वे ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत की कीमत चुकाएंगे। ‘एक्स’पर एक बयान में खामेनेई ने कहा, ‘खून की हर बूंद का अपना बदला है जो इन शहीदों के अपराधियों को जल्द ही चुकाना होगा।’

इस्लाम के दुश्मनों को पता होना चाहिए…

मोजतबा खामेनेई ने कहा, ‘इस्लाम के दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इस्लामी सिस्टम के बड़े पेड़ के नीचे ऐसे लोगों का खून बहाने से यह और मजबूत होगा।’ मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति की हत्या उनकी अहमियत और इस्लाम के दुश्मनों की उनसे दुश्मनी को दिखाती है।

‘हर खून की कीमत होती है’

उन्होंने अमेरिका और इजरायल को आगे चेतावनी देते हुए कहा कि ‘हर खून की कीमत होती है, जिसे शहीदों के कातिलों को जल्द ही चुकाना होगा। खामेनेई ने लारीजानी को ज्ञान, दूरदर्शी सोच और समझदारी वाला इंसान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मरहूम लारीजानी ने अलग-अलग स्तर पर इस्लामिक सिस्टम की सेवा में करीब 5 साल लगाए, जिसने उन्हें एक मशहूर हस्ती बनाया।

 

यह भी पढ़ें: 2600 डॉलर, ताजमहल की तस्वीर, USA ने अवैध प्रवासियों के लिए ऐसा ऐड क्यों दिया?

 

मोजतबा ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अली लारीजानी की मौत के साथ-साथ उनके काबिल बेटे और उनके कई साथियों की शहादत की खबर मिली। इस समय ईरान ने इन मौतों के बाद मीडिल ईस्ट में हमले और तेज कर दिए हैं। वहीं, इजरायल ने कहा है कि उसने ईरानी लीडरशिप को कमजोर करने के मकसद से लारीजानी समेत दो टॉप ईरानी अधिकारियों को मार गिराया है।

 

बता दें कि 67 साल के अली लारीजानी को ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद से सबसे ताकतवर लोगों में से एक माना जाता था। उन्हें खामेनेई का दाहिना हाथ भी माना जाता था।

LPG छोड़ PNG में शिफ्ट हुए 2.20 लाख लोग, राज्यों को दिया जा रहा मिट्टी का तेल


मध्य पूर्व में युद्ध के बीच भारत सरकार तेजी से एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी में शिफ्ट कर रही है। मंगलवार को सरकार ने एक आदेश में कहा कि जहां भी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है तो लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। इंकार करने पर उन्हें तीन महीने बाद एलपीजी की सप्लाई नहीं मिलेगी।

 

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा बुधवार को बताया कि पिछले 25 दिनों में 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा, 2.5 लाख नए एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन मिले हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पुलिस पर गोली चलाकर फरार हुए थे AAP विधायक, 6 महीने बाद MP में पकड़े गए

राज्यों को केंद्र से मिल रहा मिट्टी का तेल

सुजाता शर्मा ने आगे बताया कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर एलपीजी की कोई कमी नहीं आई है। ऑनलाइन बुकिंग अच्छे से चल रही है। 26 राज्यों ने अब तक लगभग 22,000 टन कमर्शियल LPG आवंटित की गई है। मंगलवार को ही करीब 30,005 किलोग्राम सिलेंडर बांटे गए। भारत सरकार ने सभी राज्य सरकारों को एक अल्टरनेटिव फ्यूल ऑप्शन के तौर पर अतिरिक्त मिट्टी का तेल आवंटित किया है।  

100 फीसद पीएनजी की सप्लाई

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसकी 100 फीसद आपूर्ति की जा रही है। परिवहन में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी भी 100 फीसद उपभोक्ताओं को मिल रही है।

पीएनजी कनेक्शन पर मिल रहा इंसेंटिव

उन्होंने बताया कि कई कंपनियों ने कई इंसेंटिव्स की घोषणा की है। कोई 500 रुपये तक की मुफ्त गैस तो कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट में छूट दे रहा है। राज्य सरकारों को भी लिखा गया है। उन्हें 10 फीसद कमर्शियल गैस और एक्स्ट्रा एलपीजी देने का ऑफर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है ट्रंप का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्लान, क्या इन शर्तों को मानेगा ईरान?

कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन

सुजाता शर्मा ने बताया कि दिल्ली में रोड रेस्टोरेशन चार्ज माफ कर दिया गया है। वहीं चौबीसों घंटे पाइपलाइन के काम की इजाजत दे दी गई है। भारत सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने का प्रयास कर रही हैं। इस मामले में राज्य सरकारों की भूमिका बेहद अहम है। कल अलग-अलग राज्यों में लगभग 2700 छापे मारे गए और करीब 2000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

ठंडाई से फ्रूट पंच तक, होली पर शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए बनाएं ये ड्रिंक

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। इस दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। पूरे दिन घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहता है। इस दिन मेहमानों के लिए भी खास तरह के स्वादिष्ट वेलकम ड्रिंक बनाए जाते हैं।

 

वेलकम ड्रिंक सिर्फ जुबान पर स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता है बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। होली पर ठंडाई बनाने का रिवाज है। ठंडाई सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं शरीर के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप मेहमानों के लिए वेलकम ड्रिंक बनाने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ हेल्दी ऑप्शन बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘आया रंगों का त्योहार…’, होली पर अपने करीबी और दोस्तों को भेजे ये खास मैसेज

घर पर बनाएं ये वेलकम ड्रिंक

ठंडाई

 

होली पर ठंडाई बनाने की परंपरा है। इसे बनाने के लिए दूध में सौंफ, काली मिर्च, इलायची और सूखे मेवों को मिलाकर बनाया जाता है। आप इसमें अपने हिसाब से चीनी डालें। इसके अलावा गुलाब की पखुड़ियां या केसर मिला सकते हैं। ये दोनों चीजें ठंडाई के स्वाद को बढ़ा देती है। 

 

 

गुलाब शरबत

 

मेहमानों के स्वागत के लिए आप गुलाब शरबत बना सकते हैं। इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर बनाया जाता है। इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिलाई जाती है। गुलाब शरबत हेल्दी और ताजगी से भरा ड्रिंक होता है।

 

आम पन्ना

 

होली पर मेहमानों के लिए आम पन्ने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। इसका खट्टा- मीठा स्वाद सबको खूब पंसद आए। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज होली को कैसे एन्जॉय कर सकते हैं? डाइटिशियन से जानिए

 

फ्रूट पंच

 

होली पार्टी में आप मेहमानों के लिए फ्रूट पंच आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आप रंग-बिरंगे फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सब पसंद करते हैं।

 

जलजीरा ड्रिंक

 

आप मेहमानों के लिए जलजीरा ड्रिंक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको पुदीना, धनिया, इमली चाहिए। जब यह हेल्दी ड्रिंक शरीर के अंदर हल्की, ताजगी भर देगा।

जिस माउंट आबू को पर्यटन के लिए जानते हैं लोग, उसका पौराणिक महत्व पता है?


राजस्थान को रजवाड़ों की भूमि कहा जाता है। इसी राजस्थान में माउंट आबू हिल स्टेशन है, जिसे कई लोग जन्नत करार देते हैं। यहां की झीलें, पहाड़ और ढेर सारे मंदिर लोगों को लुभाते हैं। मंदिर पौराणिक महत्व के हैं, जिनकी हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। पौराणिक महत्व होने के कारण हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।


माउंट आबू का इतिहास बेहद दिलचस्प है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहां 33 करोड़ देवी-देवताओं ने निवास या यात्रा की थी। धार्मिक कथाओं के अनुसार महान संत वशिष्ठ इसी पर्वत पर रहते थे और धरती को राक्षसों से बचाने के लिए यज्ञ और पूजा-अर्चना करते थे। इसके अलावा भी यहां कई धार्मिक कथाएं प्रचलित हैं। अब सवाल उठता है कि माउंट आबू में कौन-कौन से मंदिर हैं और वहां कैसे पहुंचा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ज्योतिर्मठ: जिस मठ के शंकराचार्य हैं अविमुक्तेश्वरानंद, वहां होता क्या है?

 

क्या है माउंट आबू की पौराणिक मान्यता?

‘माउंट आबू’ नाम अंग्रेजों के समय में प्रचलित हुआ। इससे पहले इसका नाम अर्बुदांचल था। इस नाम से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार, जब भगवान शिव के वाहन नंदी एक गहरी खाई में गिर गए थे, तब ‘अर्बुद’ नामक एक नाग ने उन्हें बाहर निकाला। उसी नाग के नाम पर इस स्थान का नाम अर्बुदांचल पड़ा। बाद में अंग्रेजों ने इसका नाम बदलकर माउंट आबू रख दिया।

माउंट आबू के प्रमुख मंदिर


माउंट आबू में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां सात ऐसे मंदिर हैं, जहां लोग खूब जाते हैं- 

1. अर्बुदा देवी मंदिर- देवी अर्बुदा को मां कात्यायनी का रूप माना जाता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी का एक अंग यहां गिरा था, इसलिए यहां अर्बुदा देवी का मंदिर स्थापित हुआ। नवरात्रि के समय यहां विशेष पूजा होती है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं।


2. श्री रघुनाथ मंदिर– यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री रघुनाथ जी को समर्पित है। यह मंदिर नक्की झील के तट पर स्थित है और लगभग 650 वर्ष पुराना माना जाता है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में वैष्णवों द्वारा कराया गया था। मान्यता है कि यहाँ दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम का लक्खी मेला शुरू, मान्यता से महत्व तक, पढ़ें हर सवाल का जवाब


3. गौमुख मंदिर- इस मंदिर में संत वशिष्ठ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यहीं संत वशिष्ठ ने यज्ञ किया था। मंदिर का धार्मिक महत्व आज भी बना हुआ है।


4. अचलेश्वर महादेव मंदिर- यह मंदिर अचलगढ़ किले के पास स्थित है। मान्यता है कि यहाँ शिवजी के अंगूठे के निशान हैं और उसी स्थान पर शिवलिंग की पूजा की जाती है।


5. शंकर मठ मंदिर- यह मंदिर वर्ष 1977 में बना था। यहाँ लगभग 9.5 फीट लंबा और 7.5 फीट चौड़ा विशाल शिवलिंग स्थापित है, जो इसे विशेष बनाता है।


6. स्वामीनारायण मंदिर- यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख मंदिरों में से एक है। सुंदर पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।


7. दिलवाड़ा जैन मंदिर- यह जैन मंदिर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। इसका निर्माण 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच विमल शाह द्वारा कराया गया था। संगमरमर की बारीक नक्काशी के लिए यह मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है।

 

 

कैसे पहुंचे माउंट आबू?

 

माउंट आबू का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा (उदयपुर) है। आप देश के किसी भी राज्य से विमान द्वारा उदयपुर पहुंच सकते हैं। उदयपुर से माउंट आबू लगभग 3 घंटे की दूरी पर है। इसके अलावा, आप ट्रेन से भी उदयपुर या आबू रोड रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। वहां से टैक्सी या बस द्वारा आसानी से माउंट आबू पहुंचा जा सकता है। इस प्रकार, अर्बुदांचल यानी माउंट आबू प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है, जहां इतिहास, पौराणिक कथाएं और श्रद्धा एक साथ देखने को मिलती हैं।

ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर दागी मिसाइलें, दहक उठा कतर


इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद देश के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बसीज फोर्स के मुखिया गुलामरेजा सुलेमानी को भी मार डाला है। अब बदले की भावना से भभक रहे ईरान की IRGC सेना ने मिसाइलों से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में कहर बरपाया है। 

 

ईरान ने कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट फैसिलिटी पर मिसाइल हमले किए हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट फैसिलिटी है। कतर के अधिकारियों ने भी कहा कि ईरानी मिसाइल ने साइट पर हमला किया है। 

कई मिसाइलें इंटरसेप्ट की गईं

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा कई एनर्जी प्रतिष्ठानों पर गिरे, जिससे अबू धाबी ने एक गैस रिफाइनरी का ऑपरेशन रोक दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हमले के बाद गैस रिफाइनरी बंद कर दी गई हैं। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है। ईरान पर आरोप लगाते हुए इस हमले को एक गंभीर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन बताया।

 

यह भी पढ़ें: ‘खून की हर बूंद, …कीमत चुकाएगा’, मोजतबा खामेनेई की इजरायल को चेतावनी

‘हमला होता है तो किसी को नहीं छोड़ेंगे’

दरअसल, ईरान ने युद्ध शुरू होने से पहले ही पहले चेतावनी दी थी कि अगर उसके अपने गैर रिफाइरियों पर हमला होता है तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा। दरअसल, बुधवार को ईरान के विशाल पार्स गैस क्षेत्र पर हमला हुआ था। यह इस युद्ध के दौरान ईरान के खाड़ी में स्थित एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ पहला हमला है।

 

आज के हमले के बाद ईरान ने सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई खाड़ी देशों को चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में उनके ऊर्जा संयंत्र निशाने पर हो सकते हैं, और वहां के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर हटा लिया जाए।

सऊदी अरब, UAE और कतर में हमले

इसी के जवाब में ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर पूरी ताकत से हमले करेगा। इसी कड़ी में गुरुवार तो उसने सऊदी अरब के उस प्रांत पर हमले किए जिसमें कई तेल क्षेत्र मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान के परमाणु बम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा’, US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट

सऊदी ने बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी बुधवार रात दो तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि सऊदी अरब ने रियाद की तरफ आ रहीं चार बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट भी कर दिया। इन हमलों के बाद वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मच गया है।

 

राज्यसभा सांसदों के पास 27,638 करोड़ रुपये की संपत्ति, 73 के खिलाफ आपराधिक केस


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी ताजी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसमें राज्यसभा के 233 राज्यसभा के सांसदों की आपराधिक से लेकर शिक्षा और आर्थिक जानकारी दी गई है। एडीआर ने मौजूदा 233 राज्यसभा सांसदों में से 229 सांसदों के एफिडेविट को पढ़कर जानकारी इकट्ठा की है। इसमें बताया गया कि 73 सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं।  यह सभी सांसदों का 32 फीसदी है। इसके अलावा 31 सांसद अरबपति हैं, जो 14 फीसदी हैं।

 

ADR के मुताबिक, 36 सांसदों ने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद स्वीकार करते हुए राज्यसभा को दी है। एक सांसद ने बताया है कि उसके खिलाफ हत्या करने का केस है। इसके अलावा चार सांसदों के ऊपर हत्या की कोशिश और तीन सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े केस दर्ज हैं।

बीजेपी के 27 सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस 

इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के हिसाब से भी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, सबसे ज्यादा बीजेपी के 99 में से 27 सांसदों के आपराधिक केस दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 28 में से 12, तृणमूल कांग्रेस के 13 में से चार, आम आदमी पार्टी के 10 में से चार, सीपीएम के तीनों सांसदों और भारत राष्ट्र समिति के तीन सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की करतूत पर संसद में उठे सवाल, रोबो डॉग पर चुप सरकार

झारखंड से नहीं आई जानकारी 

रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएमके के 8 में से दो, YSRCP के सात में से दो, AIADMK के पांच में से दो, समाजवादी पार्टी के चार में से दो और आरजेडी के तीन में से दो सांसदों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इस रिपोर्ट में ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 233 राज्यसभा सांसदों में से 229 के आपराधिक, आर्थिक और दूसरे बैकग्राउंड का विश्लेषण करते हुए जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अभी राज्यसभा में झारखंड से एक सीट खाली है।

 

तीन सांसदों की जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि इनके एफिडेविट मौजूद नहीं थे। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसदों के नाम भी शामिल हैं।

सांसदों का आर्थिक बैकग्राउंड

सांसदों के आर्थिक बैकग्राउंड की बात करें तो ADR ने बताया है, 229 मौजूदा सांसदों में से 31 सांसद अरबपति हैं। यह 14 फीसदी है। बड़ी पार्टियों में बीजेपी के 6 सांसद, कांग्रेस के पांच सांसद, YSRCP के चार, आम आदमी पार्टी के दो, बीआरएस के दो और एनसीपी के तीन सांसदों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।

 

यह भी पढ़ें: ‘जहां मिलेगा खरीदेंगे’, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्या अब रूस से LPG खरीदेगा भारत?

27,638 करोड़ रुपये के मालिक हैं सांसद

जहां 229 मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति 27,638 करोड़ रुपये है। वहीं, राज्यसभा के इन सांसदों की औसत संपत्ति 120.6 करोड़ रुपये है। भारत राष्ट्र समिति के सांसद बंदी पार्थ सराधी की संपत्ति सबसे अधिक है। उन्होंने 5,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राजिंदर गुप्ता ने 5,053 करोड़ रुपये से ज्यादा और YSRCP के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने 2,577 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।

सबसे गरीब सांसद किस पार्टी के?

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह सबसे गरीब सांसद हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 3 लाख रुपये है। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनजाओबा लीशेम्बा हैं, जिनके पास लगभग 5 लाख रुपये हैं और टीएमसी के प्रकाश चिक बारिक हैं, जिनके पास लगभग 9 लाख रुपये हैं।