Home Blog Page 49

हवा में बढ़ता CO2 कैसे हड्डियों को कर रहा कमजोर?


प्रदुषण के संबंध में कई रिसर्च सामने आते रहते हैं। रिसर्च में पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया जाता है। ऐसा ही एक रिसर्च सामने आया है जिसमें बताया गया है कि बढ़ता प्रदुषण अब केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीधे हमारे शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर हमला कर रहा है। इसके अनुसार, हवा में CO2 बढ़ने की वजह से खून में बाइकार्बोनेट का स्तर बढ़ रहा है, जो शरीर के लिए एक खतरनाक संकेत है।

 

यह बदलाव विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए चिंताजनक है। चूंकि उनका शरीर अभी विकसित हो रहा है, इसलिए आने वाले दशकों में उन्हें लंबे समय तक इसी के साथ रहना पड़ता है, जिसका बुरा असर उनके अंगों के विकास पर पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: SPF 30 या 50, कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर से समझें

रिसर्च में क्या आया सामने?

इस स्टडी में तीन मुख्य बातें निकलकर सामने आईं है। पिछले 20 सालों में खून में बाइकार्बोनेट का स्तर करीब 7% बढ़ गया है। यह ठीक उसी रफ्तार से बढ़ा है जिस रफ्तार से दुनिया में CO2 बढ़ा है। जहां बाइकार्बोनेट बढ़ा है, वहीं खून में जरूरी मिनरल्स जैसे कैल्शियम में 2% की कमी और फास्फोरस में 7% की कमी का स्तर गिरा है।

 

जब शरीर CO2 की अधिकता को संभालने की कोशिश करता है, तो हड्डियां इसे सोखने लगती हैं। इससे हड्डियां गलने लगती हैं और शरीर से जरूरी पोषक तत्व बाहर निकल जाते हैं।

शरीर पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव

रिसर्च में कहा गया है कि हमारे शरीर का विकास कम CO2 वाले वातावरण में हुआ है, इसलिए हमारा सिस्टम अचानक बढ़ रहे इस बदलाव को झेलने के लिए तैयार नहीं है। इसके कुछ बड़े खतरे हैं, जैसे पर्यावरण में CO2 बढ़ने से सीखने की क्षमता कम हो सकती है, घबराहट बढ़ सकती है और पैनिक अटैक आने का खतरा रहता है।

 

खून के pH लेवल में बदलाव से दिल की धड़कनें बिगड़ सकती हैं और आर्ट्रीज व किडनी में कैल्सीफिकेशन की समस्या हो सकती है। कैल्शियम की कमी से शरीर में सुन्नपन, मांसपेशियों में ऐंठन और भ्रम की स्थिति तक पैदा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में बढ़ती ही जा रही भारत की ताकत, वजह क्या है?

भविष्य की डरावनी तस्वीर

अगर CO2 इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो ऐसा अनुमान है कि, साल 2076 तक खून में बाइकार्बोनेट की सुरक्षित सीमा खत्म हो जाएगी। साल 2085 से 2099 के बीच कैल्शियम और फास्फोरस का स्तर इतना गिर जाएगा कि यह बीमारियों का रूप ले लेगा।

 

हमें भले ही यह समय काफी लंबा लग रहा हो लेकिन पिछले समय के मुताबिक यह बहुत जल्दी पार कर गया। इसे देख कर ऐसा लग रहा है कि हम ऐसे दौर में आ चुके हैं जहां हमारा शरीर प्रदूषण के साथ तालमेल बिठाने के लिए मजबूर है। अगर समय रहते इसे कम नहीं किया गया तो दुनिया के लिए बड़ा और गंभीर स्वास्थ्य संकट बन जाएगा। 

तुला राशि के चंद्रमा और मूलांक 7 का सुंदर संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार


चंद्रमा 7 मार्च शनिवार के दिन संतुलन और न्याय की राशि ‘तुला’ में गोचर कर रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे आपसी रिश्तों और फैसलों पर पड़ेगा। साथ ही आज का मूलांक 7 है, जिसके स्वामी खुद केतु हैं। केतु और शनिवार का यह मेल इंसान के भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा और गहरी सोच को जगाने का काम करेगा।

 

ज्योतिषियों के अनुसार, यह दिन उन लोगों के लिए बहुत शुभ है जो अपनी लाइफ में बैलेंस बनाना चाहते हैं। चाहे वह नौकरी हो या घर-परिवार, आज लिया गया एक संतुलित फैसला आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। भाग्य आज लगभग हर राशि पर मेहरबान रहने वाला है, बस जरूरत है सही दिशा में कदम उठाने की।

 

12 राशियों का राशिफल

मेष राशि

आज भाग्य आपके कदम चूमेगा और नए काम शुरू करने के लिए दिन बढ़िया है।

क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं और क्रिएटिव कामों में निवेश करें।

क्या न करें: किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें और जल्दबाजी से बचें।

वृषभ राशि

पैसों के मामले में आज का दिन मजबूती लेकर आएगा।

क्या करें: पुराने दोस्तों से मिलें और योग-ध्यान पर फोकस करें।

क्या न करें: फालतू के खर्चे और गुस्से पर लगाम रखें।

मिथुन राशि

करियर में तरक्की के योग हैं, आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी।

क्या करें: नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करें और अच्छी किताबें पढ़ें।

क्या न करें: अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और अफवाहों से दूर रहें।

कर्क राशि

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

क्या करें: माता-पिता की सेवा करें और घर के कामों में हाथ बटाएं।

क्या न करें: पुरानी कड़वी बातों को याद करके परेशान न हों।

सिंह राशि

आत्मविश्वास आसमान पर होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

क्या करें: दोस्तों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग करें।

क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को न आने दें।

कन्या राशि

काम करने की क्षमता बढ़ेगी और धन लाभ के भी संकेत हैं।

क्या करें: वर्कआउट करें और ऑफिस के पेंडिंग काम निपटा लें।

क्या न करें: आज आलस्य को अपने पास न फटकने दें।

तुला राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए दिन आपके लिए सबसे शानदार है।

क्या करें: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और बैलेंस बनाकर चलें।

क्या न करें: अकेले बैठकर उदास न हों, लोगों से मिलें।

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ गुप्त स्रोतों से लाभ या कोई खुशखबरी मिल सकती है।

क्या करें: रिसर्च से जुड़े काम करें और दान-पुण्य में हिस्सा लें।

क्या न करें: किसी से उधार न लें और गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

क्या करें: धार्मिक कार्यों में रुचि लें और पॉजिटिव लोगों के साथ रहें।

क्या न करें: जोखिम वाले कामों से आज दूर रहना ही बेहतर है।

मकर राशि

मेहनत का मीठा फल मिलेगा और करियर में स्थिरता आएगी।

क्या करें: अपने सीनियर अधिकारियों के साथ भविष्य की प्लानिंग करें।

क्या न करें: काम के चक्कर में अपने परिवार की अनदेखी न करें।

कुंभ राशि

मेल-जोल बढ़ेगा और नए संपर्कों से फायदा होने की उम्मीद है।

क्या करें: ग्रुप एक्टिविटी में हिस्सा लें और कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

क्या न करें: अकेले कोई बड़ा फैसला न लें, दूसरों की सलाह भी सुनें।

मीन राशि

मन में शांति रहेगी और आध्यात्मिक विकास का अनुभव करेंगे।

क्या करें: संगीत या कला में समय बिताएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: मन में नकारात्मक विचार न लाएं और फिजूलखर्ची से बचें।

 

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

इजरायल वैसे मिसाइलों से हमला क्यों नहीं करता, जैसे ईरान उस पर करता है


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में सबकुछ देखा गया, लेकिन कुछ चीजे शायद नहीं देखी गईं। इजरायल के आसमान के ऊपर ईरानी मिसाइलों के वीडियो सब ने देखी। खाड़ी देशों के ऊपर भी ईरान अपनी मिसाइल आतिशबाजी कर चुका है। मगर तेहरान के आसमान के ऊपर मिसाइलें क्यों नहीं दिखीं। ईरानी की दर्जनों मिसाइलों को इजरायल के तरफ बढ़ते अक्सर देखा गया है। 

 

अब सवाल उठता है कि इजरायल वैसे मिसाइलों से हमला क्यों नहीं करता है, जैसे ईरान उस पर करता है। इजरायल के खिलाफ ईरान सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल दागता है, जबकि इजरायल मिसाइलों की जगह फाइटर जेट से बम गिराने या सटीक मिसाइल हमला करने की रणनीति अपनाता है। आइये जानते हैं कि इसके पीछे वजह क्या है?

 

प्रेसिजन स्ट्राइक: इजरायल की सेना की दुनियाभर में पहचान प्रेसिजन स्ट्राइक के तौर पर होती है। इस रणनीति के तहत इजरायल न सिर्फ अपने टारगेट को खत्म करता है, बल्कि आसपास कोई बड़ी तबाही भी नहीं मचने देता है। आप ने अक्सर देखा होगा कि लेबनान और गाजा में तमाम इमारतों के बीच सिर्फ एक ही बिल्डिंग को इजरायल की आर्मी जमींदोज कर देती है। इससे आसपास बड़ी तबाही नहीं मचती है और काम भी बन जाता है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दिया युद्ध खत्म करने का इशारा, ईरान बोला- दुश्मन हार गया है

 

लाइव इंटेलिजेंस: इजरायल का हर सैन्य अभियान लाइव इंटेलिजेंस के तहत किया जाता है। मतलब यह कि टारगेट के बारे में तुरंत सूचना मिली। कुछ देर बाद ही वहां सटीक हमला कर दिया जाता है। ऐसे हमले मिसाइल से करना बेहद मुश्किल है। वजह यह है कि अगर टारगेट ने ऐन वक्त पर लोकेशन बदल दिया तो मिसाइल को रोकना मुश्किल है। हमला विफल होने के बाद टारगेट अंडरग्राउंड हो सकता है। उसके जगह बदलने से निर्दोष लोगों की जानें जा सकती हैं।

 

युद्ध को न भड़काना: इजरायल के पास घातक बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलों का जखीरा है। मगर उसका इस्तेमाल सबसे अंतिम विकल्प के तौर पर करना उसकी रणनीति है। बैलेस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल बड़े और दूर के लक्ष्य को निशाना बनाने में किया जाता है। मगर इससे युद्ध के फैलने का खतरा होता है। आम नागरिकों की जान जाने पर वैश्विक स्तर पर आलोचना झेलनी पड़ सकती है। अगर बाद में ऑपरेशन में कोई बदलाव करना होता है तो मिसाइल को दागने के बाद यह संभव नहीं है। 

 

सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे: इजरायल अक्सर एफ-35 जैसे फाइटर जेट से कंट्रोल अटैक करता है, ताकि हमला भी हो जाए और युद्ध भी न भड़के। फाइटर जेट से हमला करने में यह सुविधा होती है कि ऐन वक्त में टारगेट को बदला जा सकता है। जरूरत पड़ने पर अभियान को रोका भी जा सकता है। नुकसान कम करना है या ज्यादा… सबकुछ हमले से पहले तय किया जा सकता है। फाइटर जेट इस्तेमाल करने की एक वजह यह भी है कि सबसे पहले मोसाद टारगेट की जानकारी जुटाता है। यह जानकारी सेना को भेजी जाती है। इसी सूचना के आधार पर फाइटर जेट से कंट्रोल अटैक किया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने दागी 3000 मिसाइल, मिडिल-ईस्ट में गहराता जा रहा है शिया-सुन्नी का विवाद?

 

अंतिम विकल्प: अगर इजरायल अपनी धरती से मिसाइल दागता है तो उसे रास्ते में ट्रैक किया जा सकता है। वहीं मिसाइल लॉन्चिंग स्थल की जानकारी भी दुश्मन को लग सकती है। मगर एफ-35 जैसे आधुनिक फाइटर जेट रडार को चकमा दे सकते हैं। यही कारण है कि इजरायल युद्ध में मिसाइलों से अधिक फाइटर जेट से हमला करने पर भरोसा रखता है। इजरायल की रणनीति यह भी है कि वह अपने मिसाइलों को अंतिम विकल्प के तौर पर देखता है यानी जब कोई रास्ता नहीं बचेगा तब बैलेस्टिक मिसाइल से बड़ा और व्यापक हमला किया जाएगा।

दिल्ली-यूपी से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा है मौसम का हाल? IMD ने बताया


दिल्ली-एनसीआर का मौसम इन दिनों पूरी तरह से बदला हुआ है। जहां इस समय तक मौसम गर्म हो जाता था, बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। लोग अभी भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं, ऐसे में ठंड ने लोगों को हैरान कर दिया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से स्वेटर और जैकेट पहनने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली में दिन का मौसम गर्म है और सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, साथ ही दिल्ली में इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है।

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रहा है और आसमान में बादल में छाए रहे। पिछले तीनों से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, यह भी एक वजह है कि मौदानी क्षेत्रों में मौसम ठंडा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव क्यों बनी गोल्ड स्मगलर? ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

इस बीच उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में कमी आई हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज सोमवार 23 मार्च को प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्के बादल देखने को मिलेंगे लेकिन, दिन होते-होते धूप निकलेगी और मौसम शुष्क ही रहेगा। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं। 24 और 25 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर गहराते संकट के बीच भारत तैयारी में, पीएम मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग

पूर्वोत्तर राज्यों में हो सकती है बारिश

25 से 28 मार्च के बीच मौसम अधिकतर शुष्क बना रहेगा, हालांकि ऊंचे क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 29 से 31 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
 
इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक छिटपटु गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तफूान की संभावना जताई है। साथ ही 22 और 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ा यूरिक एसिड क्यों हो सकता है खतरनाक?


प्रेग्नेंसी की शुरुआत में आमतौर पर यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है, क्योंकि किडनी अधिक तेजी से काम करता है। हालांकि, दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में यदि इसका स्तर असामान्य रूप से बढ़ता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड अक्सर शरीर में सूजन और ब्लड वेसेल्स में दबाव पैदा करता है जो सीधे तौर पर प्लेसेंटा पर असर डालता है। 

 

इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं लेकिन यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना मां और शिशु दोनों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। यदि इसे सही समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह मां के लिवर और किडनी को प्रभावित करने के साथ-साथ प्लेसेंटा को मिलने वाले न्यूट्रीशन और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी रुकावट डाल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: SPF 30 या 50, कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर से समझें

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड और खतरा

  • प्री-एक्लेम्पसिया सबसे गंभीर खतरा है। इसमें प्रेग्नेंट महिला का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है और यूरिन में प्रोटीन आने लगता है।
  • जेस्टेशनल डायबिटीज के संदर्भ में रिसर्च बताते हैं कि हाई यूरिक एसिड वाली महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान शुगर बढ़ने का जोखिम अधिक होता है।
  • यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में जमा होकर किडनी में पथरी बना सकता है, जिससे किडनी स्टोन, असहनीय दर्द और इन्फेक्शन हो सकता है।
  • जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है, तो प्लेसेंटा के जरिए बच्चे तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, जिससे बच्चे का वजन कम रह सकता है।
  • परेशानियां बढ़ने पर डॉक्टरों को मां और बच्चे की जान बचाने के लिए समय से पहले डिलीवरी करानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: फार्मा सेक्टर में बढ़ती ही जा रही भारत की ताकत, वजह क्या है?

बचाव के उपाय और खान-पान

  • शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए हाइड्रेटेड रहना सबसे जरूरी है। इसलिए सही मात्रा में भरपूर पानी पिएं। 
  • रेड मीट, कुछ प्रकार की मछलियां और अधिक दालों का सेवन सीमित करें। इन सब खानों में प्यूरीन मात्रा बहुत अधिक होती है जो किडनी को नकसान पहुंचाता है। 
  • हाई शुगर कंटेट ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ाते हैं। इसलिए शुगर का इस्तेमाल कम से कम करें। 
  • डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर यूरिक एसिड और ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें।

सूर्य बदलेंगे भाग्यदशा, चैत्र में पूरे होंगे अधूरे काम? राशिफल का इशारा समझिए


आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। ज्योतिष शास्त्र में चैत्र मास को नववर्ष के आगमन और नई ऊर्जा के संचार का समय माना जाता है। कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी और नाग देवता की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। यह तिथि मन की शांति और संचित धन के प्रबंधन के लिए विशेष है। आज का दिन यह समझने का है कि हमें अपनी ऊर्जा को कहाँ केंद्रित करना है और किन पुरानी आदतों को पीछे छोड़ना है।

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। चंद्रमा की स्थिति आज मानसिक संवेदनशीलता बढ़ा सकती है, इसलिए निर्णय लेते समय भावुकता के बजाय तर्क का सहारा लेना बेहतर होगा। यह समय आध्यात्मिक शुद्धि और आने वाले नए संकल्पों की नींव रखने के लिए उत्तम है।

यह भी पढ़ें: महाकाल की भस्म आरती के समय महिलाओं को क्यों करना पड़ता है घूंघट? जानें वजह


क्या कह रही हैं राशियां, पढ़ें राशिफल

  • मेष: आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उत्साह बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में काम बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
    क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
    क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।
  • वृषभ: सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखना अनिवार्य है।
    क्या करें: सफेद वस्तुओं का दान करें।
    क्या न करें: निवेश के मामलों में रिस्क लेने से बचें।
  • मिथुन: आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। अटके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
    क्या करें: अपनी कार्ययोजना को डायरी में लिखें।
    क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

यह भी पढ़ें: एक त्योहार, कई अंदाज, देश के अलग-अलग राज्यों में होली की खास परंपराएं

  • कर्क: आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद होने की संभावना है।
    क्या करें: ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
    क्या न करें: आज बड़े निवेश या प्रॉपर्टी के सौदे टाल दें।
  • सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।
    क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
    क्या न करें: अहंकार में आकर किसी का अपमान न करें।
  • कन्या: आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
    क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
    क्या न करें: ऑफिस की बातें घर पर साझा न करें।
  • तुला: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। मेहनत का फल देर से मिलेगा लेकिन सकारात्मक रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
    क्या करें: जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।
    क्या न करें: दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें।
  • वृश्चिक: आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बन सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
    क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    क्या न करें: अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।
  • धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
    क्या करें: पीली वस्तुओं का प्रयोग करें।
    क्या न करें: आज किसी को उधार न दें।
  • मकर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
    क्या करें: शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं।
    क्या न करें: आलस्य को अपने काम के बीच न आने दें।
  • कुंभ: विचारों में नवीनता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है।
    क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
    क्या न करें: अजनबियों से बहस करने से बचें।
  • मीन: आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। करियर में अच्छे बदलाव की उम्मीद है।
    क्या करें: भगवान विष्णु की आराधना करें।
    क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।

होर्मुज के लिए ईरान को अंधेरे में डुबो देंगे ट्रंप? इनसाइड स्टोरी


ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला जाता है तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले होंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ अब किसी तरह के समझौते में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटों के भीतर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो बड़ी तबाही मचाएंगे। 

डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है अगर 48 घंटों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से और बिना किसी खतरे के नहीं खोलता है तो अमेरिका, अलग-अलग पावर प्लांट्स पर हमला करेगा, उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान का नेतृत्व समाप्त हो चुका है। ईरान की नौसेना और वायुसेना नष्ट हो गई है। अब वह डील चाहता है लेकिन अमेरिका नहीं, क्योंकि उसके लक्ष्य निर्धारित समय से हफ्तों पहले ही हासिल हो चुके हैं।’

यह भी पढ़ें: इजरायल वैसे मिसाइलों से हमला क्यों नहीं करता, जैसे ईरान उस पर करता है

ईरान ने बढ़ाए इजरायल पर सैन्य हमले 

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। दक्षिणी शहर अराद में मिसाइल गिरने से दर्जनों लोग घायल हुए और डिमोना में परमाणु कार्यक्रम से जुड़े इलाके के पास एक इमारत क्षतिग्रस्त हुई। इजरायली सेना ने कहा कि इस हफ्ते ईरान पर हमले और तेज किए जाएंगे।

डिएगो गार्सिया  पर भी ईरान ने बरसाए बम

ईरान ने अमेरिका-ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया पर भी मिसाइल दागने की कोशिश की। यह जगह, ईरान से 2000 मील से अधिक दूर है। अभी तक यह हमला असफल रहा है। ब्रिटेन ने इसे ईरान की लापरवाह कार्रवाई करार दी है। अब ईरान की मिसाइल क्षमताओं पर भी सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दिया युद्ध खत्म करने का इशारा, ईरान बोला- दुश्मन हार गया है

ईरान के 200 जगहों पर इजरायल का हमला 

इजरायल ने सिर्फ इसी हफ्ते में 200 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने फर्जी तस्वीरें फैलाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दुनियाभर में वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। स्ट्रेट ऑफ हार्मुज की नाकाबंदी से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

कब तक खुलेगा होर्मुज?

होर्मुज पर ईरान का भी रवैया अड़ियल है। ईरान स्ट्रेट खोलने को तैयार नहीं है। ईरान का कहना है कि जब तक शांति नहीं, तब तक होर्मुज से जहाजों की आवाजाही नहीं होने देंगे। ईरान ने मित्र देशों के जहाजों को गुजरने की इजाजत दी है। दुनिया का 20 फीसदी पेट्रोलियम कारोबार, ईसी राह से होता है। 

यह भी पढ़ें: ईरान ने दागी 3000 मिसाइल, मिडिल-ईस्ट में गहराता जा रहा है शिया-सुन्नी का विवाद?

क्या ईरान को अंधेरे में डुबो देंगे डोनाल्ड ट्रंप?

ईरान में बिजली उत्पादन के लिए लगभग 100 से अधिक ज्यादा पावर प्लांट हैं। इनमें थर्मल, हाइड्रो और एटमिक प्लांट भी शामिल हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ईरान के पुराने और बड़े संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं, जिन्हें दुनिया जानती है। ईरान अब रे, बुशहर, दमावंद और शाहिद रजा जैसे बड़े पावर प्लांट की सुरक्षा बढ़ा सकता है। अगर इन ठिकानों पर हमला हुआ तो ईरान में भीषण ऊर्जा संकट पैदा हो सकता है। 

जम्मू यूनिवर्सिटी के सिलेबस में जिन्ना का जिक्र, ABVP का कैंपस में भारी बवाल


जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एमए पॉलिटिकल साइंस के सिलेबस की समीक्षा करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। सिलेबस की समीक्षा करने के बाद कमेटी ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े विषयों को सिलेबस से हटाने की सिफारिश की है।

 

दरअसल, बीजेपी के छात्र संगठन यह फैसला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एमए के सिलेबस में तीनों लोगों को पढ़ाए जाने का विरोध किया था। ABVP ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को पाकिस्तान के संस्थापक पर एक चैप्टर हटाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि यह चैप्टर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत रिवाइज्ड पोस्टग्रेजुएट सिलेबस में शामिल किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव क्यों बनी गोल्ड स्मगलर? ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा

एकमत से फैसला लिया गया था

विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर बलजीत सिंह मान ने कहा कि फैकल्टी और डिपार्टमेंटल अफेयर्स कमेटी की एक मीटिंग 22 मार्च को हुई थी। उन्होंने एक साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम और दो साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के कोर्स चैप्टर से जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े विषय को हटाने की सिफारिश करने का एकमत से फैसला किया है।

 

 

 

विभाग के HoD ने क्या कहा?

विभाग ने सिलेबस से तीनों के टॉपिक पर विचार करने के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज को भेज दी गई है। HoD मान ने कहा कि इस मामले पर आगे विचार-विमर्श करने के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की 24 मार्च को मीटिंग होनी है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने सिलेबस का बचाव करते हुए कहा था कि जिन्ना और दूसरे विचारकों को शामिल करना पूरी तरह से एकेडमिक फैसला था और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक था।

 

यह भी पढ़ें: साउथ चाइना सी में यू-टर्न मारा और भारत पहुंच गया लाखों बैरल रूसी तेल वाला जहाज  

इन विचारकों को पढ़ाया जा रहा था

प्रोफेसर मान ने कहा कि ‘मॉडर्न इंडियन पॉलिटिकल थॉट’ पर मॉड्यूल में अलग-अलग विचारधारा वाले विचारकों की एक बड़ी रेंज शामिल है। इसमें सर सैयद अहमद खान, मोहम्मद इकबाल, विनायक दामोदर सावरकर, एम एस गोलवलकर, महात्मा गांधी, बी आर अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल शामिल हैं।

 

उन्होंने साफ किया कि सिलेबस को छात्रों को कई नजरिए पढ़ने और समझने के लिए डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा कि इन विचारकों में से कई लोगों ने अपनी जिंदगी के अलग-अलग दौर में राष्ट्रवादी रुख अपनाया, जिससे ऐतिहासिक समझ के लिए उनकी पढ़ाई जरूरी हो जाती है।

नई पीढ़ी में बढ़ी पुरानी सोच? 31% Gen Z पुरुष चाहते हैं पत्नी माने पति की हर बात


जेनरेशन जेड यानी वे लोग जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। माना जाता है कि इस जेनरेशन की सोच-विचार बेबी बूमर जेनरेशन के विचारों से बिल्कुल विपरीत और प्रगतिशील होती है। एक सर्वे ने इस धारणा को एक सर्वे ने खारिज कर दिया है। सर्वे के अनुसार, जेनरेशन जेड के विचार बेबी बूमर पीढ़ी से भी पीछे हैं। बेबी बूमर जेनरेशन वह होती है जिनका जन्म 1946 से 1964 के बीच हुआ था। एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, आज के जेनरेशन जेड के पुरुषों की सोच पुरानी पीढ़ी के से भी पीछे है। इस स्टडी में यह भी पता चला है कि जेनरेशन जेड के पुरुष इस जेनरेशन की महिलाओं से ज्यादा पुरानी सोच रखते हैं। जेनरेशन जेड के पुरुषों का महिलाओं की स्वतंत्रता लेकर, समानता और यौन संबंध को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं।

 

यह सर्वे 5 मार्च को सामने आया है। किंग्स कॉलेज लंदन और ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर वीमेन लीडरशिप ने मिलकर एक स्टडी पेश की है। इस  सर्वे में कुल 29 देशों के जेनरेशन जेड और बेबी बूमर जेनरेशन से सवाल पूछे गए हैं। सर्वे में 23,000 लोगों ने हिस्सा लिया है। इस सर्वे में भारत, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी शामिल हैं। सर्वे में यह भी पता चला है कि जेनरेशन जेड के पुरुषों का एक तरफ मानना है कि पुरुषों की हर बात महिलाएं मानें, वहीं दूसरी तरफ जेनरेशन जेड के पुरुष यह भी सोच रखते हैं कि नौकरी करने वाली महिला ज्यादा आकर्षक होती हैं। अब सवाल उठता है कि किन-किन विषयों में जेनरेशन जेड के विचार बेबी बूमर के विचारों से पुराने हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस का नया इलाज बन रहा है डिजिटल डिटॉक्स?

 

क्या कहता है सर्वे?

इस सर्वे में पता चला है कि जेनरेशन जेड के 31 फीसदी पुरुषों का मानना है कि पत्नियों को अपने पति के हर फैसले को बिना सवाल उठाए मानना चाहिए। इसके बजाय बेबी बूमर्स जेनरेशन के सिर्फ 13 फीसदी पुरुषों का मानना है कि महिलाओं को पति की हर बात माननी चाहिए। इन आंकड़ों से साफ होता है कि जेनरेशन जेड के लोग पुरानी पीढ़ी वाली सोच आज भी रखते हैं। इसके अलावा कई मामलों में जेनरेशन जेड के विचार बेबी बूमर जेनरेशन के विचारों से ज्यादा पुराने हैं।

 

 इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि जेनरेशन जेड की महिलाओं और पुरुषों के विचारों में कितना अंतर है। आज के दौर में पति-पत्नी के रिश्ते अक्सर टूट जाते हैं, उसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि पुरुषों और महिलाओं के विचारों में मतभेद है। जैसे ज्यादातर जेनरेशन जेड के पुरुषों का मानना है कि महिलाओं को पति की बात माननी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कोरियन कल्चर पर फिदा क्यों हैं युवा, आखिर इसमें है क्या?


महिलाओं की स्वतंत्रता

 सर्वे के अनुसार 24 प्रतिशत जेनरेशन जेड के पुरुषों का मानना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र नहीं होना चाहिए जबकि बेबी बूमर जेनरेशन के 12 प्रतिशत पुरुष इस बात से सहमत हैं। 15 फीसदी जेनरेशन जेड की महिलाओं को लगता है कि महिलाओं को स्वतंत्र नहीं होना चाहिए, वहीं बेबी बूमर जेनरेशन की 7 फीसदी महिलाएं इस बात से सहमत हैं।

पहले पहल किसे करना चाहिए


जेनरेशन जेड के 21 प्रतिशत पुरुषों को लगता है कि महिलाओं को यौन संबंध बनाने की पहल नहीं करनी चाहिए। वहीं बेबी बूमर जेनरेशन के 7 प्रतिशत पुरुष इस बात से सहमत हैं। जेनरेशन जेड की 12 प्रतिशत महिलाओं को लगता है कि महिलाओं को संबंध बनाने में पहल नहीं करनी चाहिए, जबकि बेबी बूमर जेनरेशन की 7 प्रतिशत महिलाएं इस बात से सहमत हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिना मछली खाए भी मिल सकता है ओमेगा-3, क्या खाना है जान लीजिए

जेनरेशन जेड के विचारों में विरोधाभास


इस सर्वे में जेनरेशन जेड के विचारों में विरोधाभास देखने को मिला है। जहां एक तरफ जेनरेशन जेड के पुरुषों का कहना है कि महिलाओं को समानता मिलनी चाहिए, वहीं दूसरी तरफ उनका यह भी कहना है कि महिलाओं को अपने पतियों की बात माननी चाहिए और ज्यादा आत्मनिर्भर नहीं होना चाहिए।


जेनरेशन जेड के कई पुरुषों का मानना है कि महिलाएं ज्यादा आत्मनिर्भर नहीं होनी चाहिए, वहीं जेनरेशन जेड के 41 प्रतिशत पुरुषों का यह भी मानना है कि सफल करियर वाली महिला ज्यादा आकर्षक लगती है।

समानता के अधिकार में जेनरेशन जेड आगे

इस सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत जेनरेशन जेड के युवा ऐसे हैं जो मानते हैं कि महिलाओं को समानता मिलनी चाहिए। बेबी बूमर जेनरेशन के 45 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत नजर आते हैं।


मर्द बनने का दबाव

इस सर्वे से पता चला है कि आज के जेनरेशन जेड के युवा न सिर्फ महिलाओं से उम्मीद रखते हैं बल्कि पुरुष समाज के लिए भी कुछ उम्मीदें रखते हैं। उनका मानना है कि एक पुरुष को मर्द बनकर रहना चाहिए। कुल 30 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि पुरुषों को अपने दोस्तों को ‘आई लव यू’ नहीं बोलना चाहिए। अब सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजह है कि जेनरेशन जेड के पुरुषों की सोच बूमर जेनरेशन से भी पीछे है।

 

जेनरेशन जेड की सोच पीछे क्यों है?

कई जानकारों का मानना है कि जेनरेशन जेड ने बचपन से अपने घर में बड़े फैसले पुरुषों को लेते देखा है। इसलिए उन्हें सही लगता है कि घर में बड़े फैसले पुरुष ही लें। दूसरी वजह यह मानी जा रही है कि सोशल मीडिया से जेनरेशन जेड बेहद प्रभावित होते हैं। सोशल मीडिया पर टॉक्सिक मिसोजिनी को भी कुछ लोग सामान्य मानने लगे हैं। यही विचार जेनरेशन जेड अपना रहे हैं। इस वजह से उनकी सोच कई मामलों में पुरानी होती जा रही है।

वृश्चिक राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों को करियर में मिलेगा मौका


ज्योतिषीय दृष्टि से 9 मार्च यानी की सोमवार का दिन बहुत खास है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें मानसिक गहराई और आंतरिक शक्ति का अहसास कराएगा। साथ ही आज का मूलांक 9 है, जिसका सीधा संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल की यह ऊर्जा हमें कठिन निर्णय लेने और अपने लक्ष्यों की ओर निडर होकर बढ़ने की प्रेरणा देगी।

 

यह दिन उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है जो किसी बड़े बदलाव की तलाश में हैं। अगर आप अपनी रणनीतियों पर काम करना चाहते हैं या कोई साहसी कदम उठाना चाहते हैं, तो ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज के सितारे क्या कहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य बदलेंगे भाग्यदशा, चैत्र में पूरे होंगे अधूरे काम? राशिफल का इशारा समझिए

 

सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि

आज भाग्य आपके साथ है और नए मौके खुद चलकर आएंगे।

क्या करें: जरूरी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें और टीम का उत्साह बढ़ाएं।

क्या न करें: छोटी बातों पर गुस्सा करने और विवादों से बचें।

वृषभ राशि

आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूती लेकर आएगा।

क्या करें: पैसों से जुड़ी प्लानिंग पूरी करें और परिवार को समय दें।

क्या न करें: फालतू खर्च और दूसरों पर पूरी तरह से भरोसा न करें।

मिथुन राशि

करियर में तरक्की और नए आइडियाज के लिए दिन शानदार है।

क्या करें: नेटवर्किंग बढ़ाएं और भविष्य की यात्रा की योजना बनाएं।

क्या न करें: सेहत को नजरअंदाज न करें और बहसबाजी से दूर रहें।

कर्क राशि

मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी।

क्या करें: घर के कामों को समय दें और माता की सलाह जरूर लें।

क्या न करें: पुरानी कड़वी बातों को याद न करें और तनाव न लें।

सिंह राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।

क्या करें: बड़े फैसले लें और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करें।

क्या न करें: खुद पर घमंड न करें और दूसरों की अनदेखी न करें।

कन्या राशि

रुके हुए कामों को पूरा करने और करियर में आगे बढ़ने का समय है।

क्या करें: बारीकियों पर ध्यान दें और अपनी सेहत का चेकअप कराएं।

क्या न करें: काम में बहुत ज्यादा देरी और नकारात्मक सोच से बचें।

तुला राशि

रिश्तों में मजबूती आएगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

क्या करें: पार्टनरशिप के कामों पर जोर दें और सही फैसले लें।

क्या न करें: किसी भी तरह के झूठे वादे करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: तुला राशि के चंद्रमा और मूलांक 7 का सुंदर संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार

वृश्चिक राशि

चूंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में है, सफलता की संभावनाएं दोगुनी हैं।

क्या करें: पहेलियों को सुलझाएं और हिम्मत के साथ आगे बढ़ें।

क्या न करें: ईर्ष्या की भावना न रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

क्या करें: पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें और बड़ों का सम्मान करें।

क्या न करें: जोश में आकर कोई बड़ा रिस्क या जोखिम न उठाएं।

मकर राशि

आपकी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

क्या करें: अपने काम के लक्ष्य तय करें और बड़ों से सलाह लें।

क्या न करें: आज के काम को कल पर न टालें।

कुंभ राशि

सामाजिक दायरा बढ़ेगा और धन लाभ के अचानक योग बनेंगे।

क्या करें: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें। नए विचार लागू करें।

क्या न करें: बेकार की जिद न करें। अकेलेपन से बचें।

मीन राशि

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी और धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

क्या करें: अपनी पसंद के क्रिएटिव काम करें और दान-पुण्य करें।

क्या न करें: ज्यादा भावुक होने से बचें और किसी को उधार न दें।

 

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।