MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu

Tag: परतभए

  • बस्ती में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:भटपुरवा में खेल प्रतिभाएं जुटीं, डीआईओएस संजय सिंह ने किया उद्घाटन; मंडलीय टीम का होगा चयन

    बस्ती में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू:भटपुरवा में खेल प्रतिभाएं जुटीं, डीआईओएस संजय सिंह ने किया उद्घाटन; मंडलीय टीम का होगा चयन

    बस्ती के रामदास उदयप्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा, चिलमा में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह और विद्यालय के प्रबंधक रामशिरोमणि चौधरी ने किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी के बीच खेला गया। बेलाड़ी की टीम ने मुंडेरवा को लगातार दो सेटों में 15-7 और 15-7 से हराया। बेलाड़ी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दोनों सेटों में बढ़त बनाए रखी। दर्शकों और खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से मंडल स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, मनोज कुमार राय, वेद प्रकाश द्विवेदी और विनोद मिश्रा को दी गई है। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, उत्तम सिंह, नीरज कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा और चंद्रशेखर चौधरी वर्मा शामिल थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक आदित्य प्रताप सिंह का खास सहयोग रहा। उन्होंने खिलाड़ियों और टीमों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कीं और प्रतियोगिता को ठीक से चलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, दुबौलिया थाना अध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी, सुरेश चंद्र वर्मा, कृष्ण देव द्विवेदी, धर्मपाल सिंह और ब्रजभूषण चौधरी समेत कई शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद थे।