MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu

Tag: Basketball Winners

  • दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में बास्केटबॉल विजेता टीमों का सम्मान:पहली बार मंडल स्तर पर खेलेंगी टीमें, प्रिंसिपल बोले- खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं

    दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में बास्केटबॉल विजेता टीमों का सम्मान:पहली बार मंडल स्तर पर खेलेंगी टीमें, प्रिंसिपल बोले- खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं

    दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में जिले की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीती तीनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए। यह तीनों टीमें पहली बार मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सिर्फ विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले के लिए खुशी की बात है। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. हरिन्द्र यादव ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षक और खेल शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह को बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल ने छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों से कहा कि जीत या सफलता व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाती है और उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन बिनोद कुमार विमल ने किया और इसका आयोजन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार मिश्र, विवेकानंद त्रिपाठी, निर्मला चौधरी, सुनील कुमार यादव, सविता सिंह, शैलेश राय, डॉ. सरोज रंजन, पूनम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।