MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu

Tag: Bike Cycle Collision

  • श्रावस्ती में बाइक-साइकिल टक्कर, युवक ने तोड़ा दम:बहराइच से लखनऊ रेफर करते वक्त रास्ते में हुई मौत, परिवार में मातम

    श्रावस्ती में बाइक-साइकिल टक्कर, युवक ने तोड़ा दम:बहराइच से लखनऊ रेफर करते वक्त रास्ते में हुई मौत, परिवार में मातम


    श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार देर शाम इकौना-धनुही मार्ग पर बनकटा के पास बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में साइकिल सवार मंसाराम और बाइक सवार रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलग-अलग अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी 45 साल के मंसाराम पुत्र पतिराम बुधवार देर शाम नहर की तरफ से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इकौना थाना क्षेत्र के रिहारन पुरवा भलुहिया दसौंधी निवासी रमेश गौतम पुत्र श्रीराम छत्तर बाइक से इकौना की तरफ से अपने घर जा रहे थे। बनकटा के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मंसाराम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बुधवार रात मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, रमेश गौतम को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मंसाराम की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन मंसाराम को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मंसाराम की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ॉ