MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu

Tag: Memorial Repair

  • विशनपुर गबडुआ में शहीद स्मारक की टाइलें उखड़ीं:जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

    विशनपुर गबडुआ में शहीद स्मारक की टाइलें उखड़ीं:जिम्मेदार बेखबर, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की


    सदर तहसील क्षेत्र के शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में बना शहीद स्मारक अब खराब होने लगा है। यह स्मारक शहीदों की याद और उनके बलिदान को संजोने के लिए बनाया गया था। स्मारक परिसर में लगी टाइलें जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं, जिससे इसकी सुंदरता पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शहीदों की स्मृति में बने इस स्थल की नियमित देखभाल न होने से धीरे-धीरे इसकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से स्मारक की मरम्मत कराने और उखड़ी टाइलों को दोबारा लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि शहीदों के सम्मान से जुड़े इस स्थल का रखरखाव जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे दिखवाया जाएगा।