BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दीकौली में सड़क किनारे जमा गंदगी की जेसीबी से सफाई:कई दिनों बाद...

दीकौली में सड़क किनारे जमा गंदगी की जेसीबी से सफाई:कई दिनों बाद हुई सफाई से गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से राहत मिली

0
2

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक और सोनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दीकौली ग्राम सभा में सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेर को आखिरकार जेसीबी से साफ कर दिया गया है। कई दिनों बाद हुई इस सफाई से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण रमेश, बरकत, राधेश्याम और रामकुमार ने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो गया था। इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और काला ज्वर जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ था, जिससे छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे थे। इस सफाई के बाद ग्रामीणों को मच्छरों और गंदगी से निजात मिली है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat
Exit mobile version