श्रावस्ती जिले के सोनवा ग्राम सभा में सड़क किनारे खुली नालियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। इन नालियों से लगातार दुर्गंध आती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे लोगो को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। खुली नालियों के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा, छोटे बच्चे खेलते हुए इन नालियों में गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों जैसे रमेश, उमेश, सूरज, हरीश और राकेश ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
और पढ़ें
›
खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर, युवक की मौत:नानपारा के पास बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
कर्नाटक : बेलगावी में वोटर लिस्ट से 198 मुस्लिम वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
›
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत
संबंधित खबरें
