नेतन्याहू जिंदा है या नहीं, तुर्की मीडिया को इजरायल ने सच बता दिया

0
9

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और मीटिंग में गायब रहने के बाद दुनियाभर में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत अटकलें चलने लगीं। ईरान समर्थकों का दावा है कि हमले में बेंजामिन नेतन्याहू घायल हैं या तो उनकी मौत हो गई। यह दावा एक वीडियो के सहारे किया जा रहा है। तर्क यह है कि वीडियो में नेतन्याहू की छह अंगुलियां दिख रही हैं। जनता के सामने नेतन्याहू के नहीं आने से अटकलों को और बल मिला। 

 

अफवाहों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने तमाम अटकलों का खंडन किया और कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू ठीक हैं। तुर्की के अनादोलू न्यूज एजेंसी ने उनकी मौत से खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी थी। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह फर्जी खबरें और प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं।   

 

यह भी पढ़ें: ‘अगली बार माथे पर गोली मारेंगे’, बादशाह को लॉरेंस गैंग की तरफ से मिली धमकी

कहां से शुरू हुआ विवाद?

बेंजामिन नेतन्याहू ने 12 फरवरी को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वायरल वीडियो इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। लोगों का तर्क है कि नेतन्याहू का यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। वीडियो का बैकग्राउंड भी डिजिटली तैयार किया गया है। इसी वीडियो से एक फोटो ली गई। उसमें दावा किया गया कि नेतन्याहू के एक हाथ में छह अंगुलियां हैं।

 

सच यह है कि फोटो में किया जा रहा दावा वीडियो में नहीं दिख रहा है। गौर से देखने पर नेतन्याहू के दोनों हाथों में पांच-पांच अंगुलियां हैं। मगर फोटो को उस वक्त खींचा गया जब एक फ्रेम में हथेली पर परछाई अंगुली जैसी दिख रही है। मगर वह अंगुली नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: पापमोचनी एकादशी के दिन कौन-सी कथा पढ़नी चाहिए? जान लीजिए

नेतन्याहू को मारेंगे: आईआरजीसी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं तो हम उसका पीछा करना जारी रखेंगे। आईआरजीसी ने नेतन्याहू को बच्चों का हत्यारा बताया और जान से मारने की खसम खाई। ईरान ने कहा, ‘अगर यह बच्चों का हत्यारा अपराधी जिंदा है तो हम उसका पीछा करना जारी रखेंगे और पूरी ताकत से उसे मारेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here