लोगों के लिए फ्री है ट्यूलिप फेस्टिवल में एंट्री, दिल्ली में कहां देख सकते हैं?

0
10

फरवरी के महीने को वसंत ऋतु कहा जाता है। इस महीने में फूलों का खिलाना शुरू हो जाता है। दिल्ली में अमृत उद्यान के बाद ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। यह फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत खास है। यहां पर आपको 7 अलग-अलग रंगों में 2 लाख से ज्यादा ट्यूलिप के फूल देखने को मिल जाएंगे।

 

अगर आप फूलों को देखना पसंद करते हैं तो इस जगह पर दोस्त और परिवार के लोगों के साथ जरूर घूमने जाएं। हर साल नई दिल्ली नगर निगम ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन  करती है। इस साल भी 16 से 20 फरवरी तक ट्यूलिप फेस्टिवल लगा हुआ है। यह फेस्टिवल भारत मंडप नई दिल्ली में हो रहा है। एनडीएमसी ने इसके लिए काफी तैयारियां की हैं।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ तीखेपन के लिए नहीं होती मिर्च, कितने फायदे हैं जान लीजिए

ट्यूलिप फेस्टिवल कहां देख सकते हैं?

डीडीए से मिली जानकारी के अनुसार 21 और 22 फरवरी को फ्लावर शो का आयोजन भी किया जाएगा। डीडीए कुछ अलग जगहों पर भी ट्यूलिप से बल्ब को सजा रहा है। शांति पथ और एसीपी मार्ग पर ट्यूलिप के बल्ब दिखने भी लगे हैं।

 

एनडीएमसी एरिया में चाणक्यपुरी के शांतिपथ सड़क के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट में ट्यूलिप को सजाया जाता है। इसके अलावा नेहरू पार्क, लोदी गार्डन, डीडीए के विभिन्न पार्क, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, एसपी मार्ग, एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर लॉन, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस और एनडीएमसी के राउंड अबाउट पर ट्यूलिप लगाए जाते हैं।

एंट्री फीस कितनी है?

ट्यूलिप फेस्टिवल में एंट्री बिल्कुल फ्री है। आपको बस आपके परिवार और दोस्तों के साथ आना है। इस बार दिल्ली में 2.25 लाख ट्यूलिप बल्ब को अलग-अलग जगहों पर लगाया गया है। करीब 1 लाख ट्यलिप को गमलों में लगाया गाया है जिसे आम लोगों को बेचा जाएगा। ट्यलिप फेस्टिव घूमने का सबसे सही समय 8 से 11 बजे के बीच में है।

 

यह भी पढ़ें: शराब से ज्यादा ये चीजें बढ़ा रही है फैटी लिवर का खतरा, शरीर को कर देता है खोखला

 

टूरिस्ट ट्यूलिप फेस्टिवल में क्या-क्या कर सकते हैं?

 

  • इस फेस्टिवल में आपको एक साथ लाल, पीला, पिंक और सफेद रंग के ट्यूलिप बल्ब साथ में देखने को मिलेंगे। यह एक मनमोहक नजारा है।
  • आप ट्यूलिप फेस्टिवल में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। 
  • आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ आकर इस जगह पर खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here