अमेरिका से सीधे बात नहीं करेगा ईरान, अराघची इस्लामाबाद में मौजूद

0
1

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर बातचीत के लिए पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत करवा रहा है। इस बीच विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पाकिस्तान दौरे के दौरान अमेरिकी अधिकारियों के साथ किसी भी तरह के सीधे संपर्क से इनकार कर दिया है। जबकि एक दिन पहले तक अराघची व्यापक तौर पर अमेरिकी अधिकारियों से कुटनीतिक वार्ता करने वाले थे।

 

अब्बास अराघची के इस्लामाबाद पहुंचने के तुरंत बाद, ईरान ने अपनी स्थिति साफ कर दी थी। ईरान ने एक बयान में कहा था कि इस बार दौरे के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ कोई आमने-सामने बातचीत नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें: मीटिंग होने वाली है पर उसके पहले अमेरिका ने चीनी कंपनियों पर लगा दिया बैन

मीटिंग होने की योजना नहीं- ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माएल बाकेई ने X पर कहा कि ईरान और अेमरिका के बीच कोई मीटिंग होने की योजना नहीं है। अमेरिका से सीधे संपर्क के बजाय, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बिचौलिए के तौर पर काम करेगा, जिससे दोनों पक्षों के बीच बातचीत आसान होगी।

 

यह भी पढ़ें: गोली मारी, घर से हुए गायब, अमेरिकी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की मौत का मामला उलझा

पाकिस्तान की तारीफ की

बाकई ने पाकिस्तानी सरकार को अमेरिका के थोपे गए हमले को खत्म करने के लिए चल रही मध्यस्थता और अच्छे कामों के लिए धन्यवाद दिया। दरअसल, शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पहले संकेत दिया था कि अराघची की यात्रा के दौरान अमेरिकी राजदूत उनसे मिलने वाले हैं।

 

इस बीच, अब्बास अराघची के इस्लामाबाद पहुंचने के बाद उनका पाकिस्तान के डिप्टी PM और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने स्वागत किया। अराघची आज पाकिस्तान के सीनियर लीडरशिप के साथ बैठक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here