
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई राज्यों में भी नीट और अन्य पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रयागराज, पटना, नासिक, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों में आंदोलन हो रहे हैं। मगर, इन प्रदर्शनों में कई जगह हिंसा भी देखने को मिली है। ऐसे में सोनम वांगचुक ने छात्रों से प्रदर्शन में अहिंसा और शांति बनाए रखने की अपील की है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक यह शांति की अपील अस्पताल से की है। वह इस समय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वांगचुक शुरुआत से ही छात्रों के इस प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के पक्षधर हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की बढ़ी ताकत, DRDO ने पहली बार किया ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण
वांगचुक की छात्रों से अपील
सोनम वांगचुक ने गुरुवार को अपनी भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छात्रों से अपील की। उन्होंने लिखा, ‘दिन 26 शांति और सिर्फ शांति ही मेरा रास्ता है।’
https://twitter.com/Wangchuk66/status/2080323525534249289
‘शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का गलत फायदा उठा रहे’
उन्होंने कहा, ‘जंतर-मंतर पर जहां विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण बना हुआ है, वहीं मुझे ये जानकर बेहद दुख हुआ है कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व हिंसा भड़काने के लिए इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का गलत फायदा उठा रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों को सड़कों पर देखना दर्दनाक’, CJP के समर्थन में आए मुरली मनोहर जोशी
उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं कहा कि वो ऐसे तत्वों के बहकावे में बिल्कुल न आएं और अपनी एकजुटता को किसी भी तरह की हिंसा का शिकार न होने दें। सोनम वांगचुक ने आगे कहा कि सामने वाला चाहे जो भी करे, हमारा जवाब सिर्फ फूल होना चाहिए। कृपया हर कीमत पर इस परंपरा को बनाए रखें।