
ज्यादातर लोगों को लगता है कि गर्मी में सिर्फ त्वचा का ख्याल रखना काफी है। इस दौरान लोग आंखों के बारे में भूल जाते हैं। शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा हमारे आंखें होती है। आज के समय में आंखों पर सबसे ज्यादा प्रेशर पड़ता है। हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल फोन चलाते हैं। इन दोनों चीजों से निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है।
Centers For Disease Control and Prevention की रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप लंबे समय तक सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में रहेंगे तो आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके अलावा आंखों में ड्राइनेस, इरिटेशन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हम आपको उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आंखों के लिए नुकसानदायक है। इस बारे में हमने दिल्ली के विस्ता आई सेंटर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अरमान मलिक से बात की।
यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ चीनी की मीठी गोलियां’, अनुष्का ने होम्योपैथी का सपोर्ट किया, भड़का डॉक्टर
ये आदतें आंखों के लिए है नुकसानदायक
खुजली होने पर आंखें मलना
खुजली होने पर हम आंखों को मलना शुरू कर देते है। ये देखने में आम बात लगती है लेकिन आंखों के लिए नुकसानदायक है। गर्मी के समय में आंखों में धूल, धूप जाना आम बात है। थोड़ी सी असहजता होने पर हम आंखों को हाथ से मलना शुरू कर देते हैं। इस वजह से हाथ में लगे बक्टीरियां सीधा आंखों के संपर्क में आ सकता है।
सन ग्लासेस नहीं लगाने की आदत
कई लोगों को लगता है कि सन ग्लासेस सिर्फ फैशन के लिए लगाया जाता है लेकिन यह सच नहीं है। सन ग्लासेस आपकी आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता। CDC के मुताबिक सन ग्लासेस 99% से 100% तक यूवीए और यूवीबी रेडिएशन से बचाता है।
यह भी पढ़ें: कौन सा फाइबर गट हेल्थ के लिए है फायदेमंद? जानिए सब कुछ
पूरे दिन एसी में रहना
कुछ लोग पूरा दिन एसी में रहते हैं। पहले ऑफिस में एसी में काम करते हैं। इसके बाद घर पर एसी में रहते हैं। ये आदत आपके आंखों के लिए नुकसानदायक है। एसी में रहने की वजह ड्राइनसे की समस्या हो सकती है। आंखों को मॉश्चराइज रखने के लिए आंखों की पलक को कुछ मिनटों पर झपकते रहे। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखें।