किन राशियों पर मेहरबान हैं सूर्य, किनका बढ़ा संघर्ष?

0
3

आज का दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक रहेगा। ग्रहों की चाल सभी लोगों को यह सिखाएगी कि सफलता सिर्फ मेहनत से नहीं मिलती, बल्कि जो लोग अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं, उन्हें ही सफलता मिलती है। आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज का दिन बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक रहने वाला है। अंक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य देव का अंक है। क्योंकि आज रविवार भी है, इसलिए सूर्य की असीम ऊर्जा और लीडरशिप क्वालिटी लोगों में उभरेगी। आज के दिन ग्रहों की चाल लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

 

ऊर्जा की बात करें तो आज इच्छाशक्ति मजबूत होगी। रविवार और मूलांक 1 का यह अद्भुत संयोग सरकारी कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ दिलाने वाला साबित होगा। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन आत्ममंथन करने और अपने लक्ष्यों की ओर एक कदम आगे बढ़ाने का है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 

 

 

यह भी पढ़ें: लव पार्टनर को दे रहे हैं धोखा? गरुण पुराण में लिखी है सजा

राशिफल


मेष राशि


आज आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। दफ्तर में योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाएंगे, हालांकि सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।


वृषभ राशि


नौकरी में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, धैर्य से काम लें। कारोबारी लोग आज बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि सुख-सुविधा की वस्तुओं पर कुछ अनावश्यक खर्च हो सकता है।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल या अनाज का दान करें।
आज क्या न करें: आज के दिन किसी को भी उधार देने से बचें।


मिथुन राशि


आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बिगड़े हुए काम को पूरा करा देगी। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
आज क्या करें: भगवान गणेश की आराधना करें।
आज क्या न करें: आज अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा न करें।

 

यह भी पढ़ें: 18 जुलाई राशिफल, शनि और मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा? जानिए


कर्क राशि


ऑफिस में आपके काम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नोटिस किया जाएगा। व्यापारी वर्ग को ग्राहकों से अच्छा फीडबैक मिलेगा। पैसे बचाने की आपकी योजना आज सफल रहेगी। 
आज क्या करें: शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
आज क्या न करें: पुरानी बातों को सोचकर अपना मूड खराब न करें।


सिंह राशि


आज आपका सितारा बुलंदियों पर है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग हैं। धन की स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है।
आज क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
आज क्या न करें: अहंकार साबित करने की जिद से बचें।


कन्या राशि


दफ्तर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। सहकर्मियों की राजनीति से दूर रहें। अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। सोच-समझकर धन खर्च करें। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना-पानी डालें।
आज क्या न करें: आज के दिन कोई नया बड़ा सौदा न करें।

 

यह भी पढ़ें: भोग से खत्म होती हैं इच्छाएं? राजा ययाति की कथा से समझिए


तुला राशि


कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-साधनों और भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है, जो आनंद देगा। 
आज क्या करें: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।


वृश्चिक राशि


नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा होगी।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: फटे-पुराने कपड़े या सामान का इस्तेमाल न करें।


धनु राशि


उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का प्रयास न करें।

 

यह भी पढ़ें: 17 जुलाई राशिफल: किन लोगों को मिलेगा लक्ष्मी मां का आशीर्वाद और होगा आर्थिक लाभ?


मकर राशि


ऑफिस में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। आज का दिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कोई बड़ा बदलाव करने के लिए सही नहीं है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से आज पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें।


कुंभ राशि


टीम वर्क से काम करने पर आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने दोस्त की मदद से आर्थिक लाभ का नया जरिया मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज क्या करें: बहते पानी में काले तिल प्रवाहित करें या गरीबों को भोजन कराएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी कानूनी मामले को हल्के में न लें।


मीन राशि


नौकरी में विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी सूझबूझ से आप कार्यस्थल की समस्याओं को आसानी से हल कर लेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और उन्हें पर्याप्त समय दें।
आज क्या करें: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
आज क्या न करें: आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here