कौन हैं IPS दीपक गहलावत, जिन्हें 3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI ने अरेस्ट किया

0
3

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी 3 करोड़ रिश्वत मामले में हुई है। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मौजूदा समय में दिल्ली में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात हैं। सीबीआई के मुताबिक आरोपियों ने नकली दवा निर्माण घोटाले की जांच को प्रभावित करने और आरोपियों को राहत दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी। 

 

क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात दीपक पर आरोप है कि उन्होंने पुडुचेरी के नकली दवा रैकेट के मुख्य आरोपी को सीबीआई जांच में राहत दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की रिश्वत मांगी। सीबीआई ने 8 जून को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

 

यह भी पढ़ें: पुजारी को भांजी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, गुस्साए मामा ने मार डाला

व्यवसायी को भी बनाया गया आरोपी

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और एक कथित बिचौलिए राजकुमार को एक करोड़ की पहली किस्त बतौर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई ने पुडुचेरी के व्यवसायी एन. राजा उर्फ राजशेखर को भी आरोपी बनाया। सीबीआई ने डिजिटल डिवाइस, हार्ड डिस्क और दस्तावेज जब्त किए हैं।

90 लाख की रकम पकड़ी

सीबीआई ने जांच में पाया कि दीपक गहलावत ने गैर-कानूनी तरीके से रिश्वत की मांग की। उसने दावा किया कि वह अपने निजी प्रभाव का इस्तेमाल करके पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े सीबीआई के मामले में निजी लोगों को राहत दिला सकता है। सीबीआई ने ट्रैप बिछाकर दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर और 6 अन्य प्राइवेट लोगों को पकड़ा। लगभग करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि और 90 लाख रुपये बरामद किए गए। जांच में अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले।

दीपक गहलावत पर क्या आरोप?

आईपीएस दीपक गहलावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने कथित संपर्कों का हवाला दिया और रिश्वत मांगी। हवाला नेटवर्क के माध्यम से कुछ राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी।  गहन जांच करने के बाद सीबीआई ने आज यानी बुधवार को दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश और रिश्वतखोरी के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: अकाल मृत्यु के कारण और उससे बचने के उपाय वेद-पुराणों से समझिए

 

आईपीएस दीपक गहलावत केंद्रीय प्रतिनियुक्त से पहले हरियाणा पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे गुरुग्राम समेत कई जिलों में एसपी और डीसीपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। फिटनेस और पावरलिफ्टिंग के शौकीन दीपक को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here