क्या इजरायली पीएम और UAE के राष्ट्रपति के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग? सच आया सामने

0
1

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच एक खबर ने पूरे मीडिल ईस्ट में राजनीति हलचल को तेज कर दिया था। इजरायल के इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने युद्ध के दौरान UAE का एक सीक्रेट दौरा किया। दावा किया गया कि वह इस दौरे के दौरान नेतन्याहू ने  राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से सीक्रेट मुलाकात की। 

 

इजरायली पीएम के ऑफिस से जारी बयान के अनुसार, दोनों देशों के अध्यक्षों के बीच यह मुलाकात इजारयल के ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के दौरान हुई। बयान में दावा किया गया है कि इस सीक्रेट मीटिंग से दोनों देशों के रिश्तों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। हालांकि, अब यूएई की ओर से इजरायली पीएम ऑफिस के इन दावों पर बयान आ गया है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत ने चीनी के निर्यात पर क्यों लगाई रोक? अमेरिका और यूरोप के लिए छूट

 

यूएई ने क्या बताया?

यूएई ने इजरायल के इन दावों को खारिज कर दिया कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएई का कोई सीक्रेट दौरा किया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

यूएई के विदेश मंत्रायल ने बयान जारी कर कहा कि देश (यूएई) में न तो नेतन्याहू का कोई गुप्त दौरा हुआ और न ही किसी इजरायली सैन्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया। मंत्रालय ने कहा कि यूएई और इजरायल के संबंध पूरी तरह सार्वजनिक और आधिकारिक हैं, इनमें किसी तरह की गुप्त व्यवस्था शामिल नहीं है।

 

इजरायल ने किया था दावा

इजरायल ने प्रधानमंत्री के ऑफिस से एक बयान जारी कर कहा था कि नेतन्याहू ने यूएई का दौरा किया है। बयान में कहा, ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। इस यात्रा से इजरायल और यूएई के संबंधों में ऐतिहासिक सफलता मिली है।’

 

यह भी पढ़ें: ‘अकड़ ले डूबती है कूटनीति’, नेपाल के लिए संकट कैसे पैदा कर हैं बालेन शाह?

 

मोसाद के चीफ का दौरा

बेंजामिन नेतन्याहू से पहले यूएई के दौरे पर इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बारनिया गए थे। द टाइम्स ऑफ इजराइ की रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद चीफ कम से कम दो बार इस संघर्ष के दौरान यूएई गए हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि दोनों देश एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमला करने की योजना भी मिलकर बना रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here