
गर्मी के मौसम में हम कई प्रकार के फलों और सब्जियों को पानी के साथ मिलाकर पीते हैं। ये चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती है। पौष्टिक और संतुलित आहार लेने से हम बीमारियों से बचे रह सकते हैं। American Diabetes Association की 2021 के अनुसार दुनियाभर में हर 9 में 1 व्यक्ति डायबिटीज से जूझ रहे हैं। दुनियाभर में भारत डायबिटीज के मामले में दूसरे नंबर पर है।
डायबिटीक के कई मरीज शुगर के लेवल को नियंत्रित करने के लिए तरह-तरह घरेलु नुस्खों को अपनाते हैं। इन्हीं में से एक भिंडी वाला पानी है। भिंडी वाला पानी पीने से शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। इस बारे में हमने न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।
यह भी पढ़ें: राइस वाटर में क्या है खास जिस वजह से कोरियन स्किन केयर में होता है इस्तेमाल?
भिंडी पानी पीने के फायदे
भिंडी में ऐसे कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। भिंडी में सॉल्यूबल फाइबर होता है। इसमें फोलेट, फोलेट, एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें एक जेल की तरह चिपचिपी चीज निकलती है जिसे म्यूसिलेज कहा जाता है। ये आपके पाचन की प्रकिया को धीमा कर देता है। इस वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
भिंडी ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करता है?
- ब्लड में शुगर धीरे-धीरे एब्जॉर्ब होता है- एक दम से खून में शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है।
- इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है- कुछ स्टडी है जिनमें दावा किया गया कि ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है। इसमें पॉलीफिनॉल होता है जो इंसुलिन के काम करने की तरीके को बढ़ाने का काम करता है।
- पेट के लिए अच्छा- इसमें मौजूद जेल एक प्रो बायोटिक की तरह काम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
कैसे तैयार करें भिंडी पानी?
भिंडी पानी को बनाने के लिए आपको 2 से 3 भिंडी लेनी है। इस भिंडी को अच्छे से काटकर बीच से काटकर रात भर भिगने के लिए दे दें। उसमें से रात भर में जेल वाली चीजें निकल जाएगी। ये पानी आपको सुबह खाली पेट पीना है। उस भिंडी को आप चाहें तो फेंक सकते हैं या किसी सब्जी में डालकर बना लें। आपको भिंडी वाला पानी हमेशा खासी पेट लेना है।
यह भी पढ़ें: खान-पान ही नहीं AC से भी बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा, डॉक्टर से जानें
किन लोगों को भिंडी वाली पानी नहीं लेना चाहिए
- जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है उन्हें भिंडी वाला पानी लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को दस्त की समस्या रहती हैं उन्हें इसे खाने से परहेज करना चाहिए।
- इसके अलावा जिन्हें पेट फूलने की समस्या रहती हैं। वे लोग इससे पीने से परहेज कर सकते हैं।
- जिन्हें हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या है उन्हें नहीं खाना है। क्योंकि इन लोगों में शुगर का लेवल सामान्य से नीचे होता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं खाना चाहिए।
आप इसे रोजाना पी सकते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भिंडी का पानी लेते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। पहले आधा ग्लास लें और उसके कुछ दिनों बाद 1 ग्लास लें।