गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को हल्के में न लें, जाना पड़ सकता है अस्पताल

0
4

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम है लेकिन इसे हल्के में न लें। पानी की कमी की वजह से हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इम्बैंलेस की समस्या हो सकती है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी की वजह से थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा ये हीट स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस क्या होता है?

 

जब शरीर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम का लेवल बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाता है तो इस स्थिति को इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस या इलेक्ट्रोलाइट की कमी कहते हैं। ये सभी चीजें शरीर में ब्लड प्रेशर और पीएच बैलेंस को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं किन वजहों से इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है?

 

यह भी पढ़ें: 15 से 29 साल के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े, जानिए बचाव के तरीके और कारण

इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस के कारण 

अधिक पसीना आना- शरीर को ठंडा रखने के लिए शरीर से पसीना निकलता है। पसीने में पानी के साथ सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड होता है। अधिक पसीना आना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

 

डिहाइड्रेशन- गर्मी के मौसम में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलित हो जाते हैं।

 

बाहर घंटों काम करना- इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती हैं जो धूप में बाहर काम करते हैं। धूप की वजह से अधिक पसीना आता है और इलेक्ट्रोलाइट भी कम होते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस के लक्षण क्या है?

  • थकान और कमजोरी
  • चक्कर आना
  • हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक
  • पेट दर्द, उल्टी, कब्ज

यह भी पढ़ें: गर्मी से बचने के लिए क्या करें, किन चीजों को खाने से बचें? सबकुछ डॉक्टर से जानें

इलेक्ट्रोलाइट को बनाएं रखने के लिए क्या पिएं?

  • नारियल पानी- नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इस पीने से शरीर तरोताजा महसूस करता है।
  • छाछ- गर्मी में छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। 
  • नींबू पानी- नींबू पानी से शरीर हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही सोडियम के लेवल को भी नियंत्रित रखता है।
  • पानी पिएं- पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और  इसमें नियमित मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं।
  • इसके अलावा तरबूज, संतरा, केला और स्ट्रॉबेरी खाएं। इन सभी चीजों को खाने से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से शरीर में एनर्जी मिलती है।
  • सब्जियां खाएं- डाइट में हरी सब्जियां, खीरा और टमाटर को शामिल करें। ये चीजें पोषण से भरपूर है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here