
गर्मी के मौसम में धूप, प्रदूषण और घंटों स्क्रीन देखने की वजह से त्वचा बेजान और रूखी नजर आती है। इन चीजों की वजह से त्वचा पर मुंहासे, फाइन लाइंस की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में टेनिंग की समस्या होना आम बात है। कुछ लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। इस वजह से किसी भी तरह के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करवाएं।
अगर गर्मी में आपकी त्वचा भी डल और बेजान नजर आती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से त्वचा ग्लोइंग और चमकदार लगेगी। आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इन टिप्स को शामिल करना है।
यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा से पहले और कौन कौन ब्रेस्ट मिल्क को लेकर चर्चा में रहा है?
गर्मी में त्वचा का कैसे रखें ख्याल
स्क्रब लगाना छोड़ें
अक्सर लोग त्वचा की डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करते हैं। स्क्रब करने से त्वचा में जमी गंदगी हट जाती है और चेहरा साफ हो जाता है लेकिन इससे रेडनेस की समस्या भी हो सकती है। आप त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए एएचए (AHA) और बीएचए (BHA) वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। ये चीजें त्वचा को हाइड्रेट रखती हैं। साथ ही ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है। आप एचए और बीएचए टोनर या सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एंटी ऑक्सीडेंट का इस्तेमाल करें
त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट का इस्तेमाल करें। एंटी ऑक्सीडेंट वाले प्रोडक्ट में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होता है जो काले धब्बे को हटाने में मदद करता है। रोजाना चेहरे पर विटामिन सी वाला सीरम लगा सकते हैं।
पर्याप्त नींद लें
अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो चेहरे थका हुआ नजर आता है। पर्याप्त नींद लेने से त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है। नींद लेने के दौरान शरीर खुद को रिपेयर मोड में डालता है। हर व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: World Hypertension Day: हाई बीपी से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, कैसे करें बचाव?
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा में कोलेजन को कमजोर करती है और हाइपरपिगमेंटशन की समस्या को बढ़ाती है। आप त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एसपीएफ 30 या 50 युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।