
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। इससे बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। इस मौस में गर्म हवाएं, उमस, धूप और अधिक तापमान के कारण हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से लोग बाहर खुले में काम करते हैं। उनके के लिए सबसे ज्यादा परेशानी हैं। सरकार की तरफ से गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
हीट स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? इसके बारे में आइए दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर और डॉक्टर नवल विक्रम से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मी में गन्ने का जूस पीने के शौकीन हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?
https://twitter.com/ANI/status/2049652338898706579
डॉक्टर नवल विक्रम ने बताया कि हमारे पास वे मरीज भर्ती होते हैं जिनका तापमान 106 से 107 डिग्री तक पहुंच जाता है। उस स्थिति को हाइपरपायरेक्सिया कहा जाता है।
- अगर आप बाहर काम कर रहे हैं तो ये लोग हल्के कपड़े पहनें। अपने सिर को ढककर रखें।
- अगर आपने घंटे या 2 घंटे धूप में काम किया तो थोड़ी देर के लिए छाव में आराम करें। ऐसा करने से शरीर का तापमान थोड़ा सामान्य होगा।
- थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। पानी पीने का मतलब है कि पसीना आएगा और इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो शरीर को पसीना आना कम हो जाता है। पसीना कम आने से त्वचा ड्राई होती है और शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। हर एक घंटे में पानी पीते रहिए।
- अगर हमारे पास हीट स्ट्रोक वाले मरीज आते हैं तो उन्हें हम आईवी फ्लूड या फ्लूड देते हैं ताकि शरीर का तापमान कम हो। दूसरा नाक से पेट में नली डालते हैं क्योंकि उस समय लोग होश में नहीं रहते हैं। उसी नली से हम उन्हें पानी देते हैं ताकि तापमान कम हो। उसके अलावा कोल्ड ब्लैंकेट डालते हैं जो धीरे-धीरे घंटों में तापमान को सामान्य करता है।
खान-पान कैसा रखें?
https://twitter.com/ANI/status/2049647459098575214
एम्स की चीफ डाइटिशियन डॉक्टर परमीत कौर के मुताबिक इस मौसम में हल्का खाना खाएं। मसाले वाली चीजों को खाने से परहेज करें। अपने खाने के साथ दही, छाछ, पुदीना की चटनी और बेल शरबत लें। ये चीजें आपके पेट के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में प्रोटीन जरूरी क्यों? डाइटिशियन से समझें
बहुत अधिक मीठा, नमक और तली भूनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आप शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए घर में ओआरएस बना सकते हैं।
बच्चों का ध्यान कैसे रखें?
https://twitter.com/ANI/status/2049643413486883143
बच्चों को पानी पिलाते रहिए। उन्हें वे चीजें पीने के लिए दें जिसमें चीनी की मात्रा कम हो। उन्हें हवादार कमरे में रखें। बाहर की बजाय घर के अंदर की खेलने को कहें। उन्हें हल्के कपड़े पहनाएं। अगर किसी बच्चों को पहले से ही कोई बीमारी है तो उनका ज्यादा ख्याल रखें।