गुजरात, बिहार और एमपी की इन सीटों पर उपचुनाव, ECI ने किया ऐलान

0
1

भारत निर्वाचन आयोग ने तीन राज्यों में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। 30 जुलाई को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन सीटों पर वोटिंग होगी। 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

 

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। 14 जुलाई को नामांकन जांच की अंतिम तारीख है। 16 जुलाई तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। 4 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: AI और आतंकवाद का भारत ने क्या कनेक्शन बताया कि पाकिस्तान को अखर गया?

तीन सीटों पर क्यों हो रहे चुनाव?

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वहीं दतिया के विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य ठहराने के बाद यहां चुनाव होंगे। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट से विधायक योगेशभाई नारनदास पटेल के निधन के बाद से यह सीट खाली थी। 

 

 

 

 

दतिया विधानसभा सीट पर 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने जीत हासिल की थी। इसी साल अप्रैल में कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई। इसके बाद विधायक को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: वैभव की तारीफ में शास्त्री का बेतुका बयान, आखिर दूसरों को कब सम्मान देंगे हम?

बांकीपुर में किसका दबदबा

बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा है। 2010 से यहां नितिन नबीन लगातार विधायक रहे। 2010 से पहली बार यहां से चुनाव जीता। 2015 में दूसरी बार और 2020 में तीसरी और हाल ही में पिछले साल चौथी बार विधायक बने। अबकी बार जनसुराज ने भी बांकीपुर सीट से हुंकार भरने का ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने खुद कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here