ग्रहों की चाल से आप होंगे मालामाल? जान लीजिए

0
3

1 से 7 जून का यह हफ्ता कई लोगों के लिए बेहद खास और लाभकारी रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत उत्साह और परिवर्तन की सोच को बढ़ावा देगी, जबकि हफ्ते के आखिर में कई लोगों का उत्साह कम हो सकता है। हफ्ते के पहले दिन का मूलांक 1 है, जो आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस हफ्ते ग्रहों के गोचर की वजह से लोगों के जीवन में बड़े बदलाव होंगे। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में रहेंगे, वहीं सूर्य और बुध मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा मंगल देव मीन राशि में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का 12 राशियों के जीवन पर खास प्रभाव पड़ेगा।

 

इस पूरे सप्ताह ऊर्जा का मिश्रित प्रभाव रहेगा, जो हमें आर्थिक समृद्धि, करियर में नए मौके और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने का मार्ग दिखाएगा। हफ्ते के शुरुआती दिन नई योजनाओं पर काम करना उत्तम रहेगा। साथ ही इस हफ्ते जुबान और गुस्से पर काबू पाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए यह समय कैसा रहेगा और कौन से उपाय उनके भाग्य को चमका सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: तलाक के दौर में शादी बचाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों में क्या है उपाय? जानिए 

 

राशिफल 

 

1. मेष राशि

 

ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्षमता की तारीफ होगी। धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आप परिवार में किसी मंगल कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। स्वास्थ्य के नजरिए से आपको सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो सकती है।

आज क्या करें: सुबह तांबे के कलश से सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर पैसा निवेश न करें।

 

2. वृषभ राशि

 

इस हफ्ते नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। इस हफ्ते आपकी ऊर्जा सामान्य से ज्यादा रहेगी। साथ ही जंक फूड खाने से बचें।

आज क्या करें: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

आज क्या न करें: किसी को भी उधार देने से बचें।

 

3. मिथुन राशि

 

ऑफिस में पूरे हफ्ते काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। इस हफ्ते आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर पैसे खर्च करें। परिवार में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको संभाल लेगा।

आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।

आज क्या न करें: इस हफ्ते कोई नया काम शुरू न करें।

 

यह भी पढ़ें: अगले जन्म में कौन बनेगा अमीर और कौन रहेगा दुखी? गरुड़ पुराण से जानिए

 

4. कर्क राशि

 

यह हफ्ता मीडिया से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहेगा। व्यापारियों को लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा। आमदनी सामान्य रहेगी। माता-पिता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: भावनाओं में आकर फैसला न लें।

 

5. सिंह राशि

 

नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको अपने आलस से बचना होगा।

आज क्या करें: गाय को रोटी खिलाएं।

आज क्या न करें: ऑफिस में किसी पर गुस्सा न करें।

 

6. कन्या राशि

 

यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।

आज क्या करें: भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

 

यह भी पढ़ें: 31 मई राशिफल: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या आपको मिलेगा विष्णु भगवान का आशीर्वाद?

 

7. तुला राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस हफ्ते अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न दान करें।

आज क्या न करें: घरेलू मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल न होने दें।

 

8. वृश्चिक राशि

 

ऑफिस में आपका सम्मान बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक रूप से यह समय उन्नतिदायक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से दूर रहें।

आज क्या करें: हनुमान जी के मंदिर जाकर सिंदूर और चोला चढ़ाएं।

आज क्या न करें: इस हफ्ते लड़ाई-झगड़े से बचें।

 

9. धनु राशि

 

शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता बेहद शुभ रहेगा। आप जमीन खरीदने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य के लिए अच्छा निवेश साबित होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

आज क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद लें।

आज क्या न करें: काम के सिलसिले में बहुत ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: 10 या 11 जून, कब मनाई जाएगी परम एकादशी? सही तारीख से लेकर व्रत का महत्व जानिए

 

10. मकर राशि

 

इस हफ्ते आपको मेहनत का फल मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी थोड़ा नाराज हो सकता है। बैठकर बात सुलझाएं।

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

आज क्या न करें: किसी भी काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

11. कुंभ राशि

 

ऑफिस में आपकी योजनाओं को बड़ी सफलता मिलेगी। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं विवाहित लोगों के लिए भी यह हफ्ता सुखद रहेगा।

आज क्या करें: दिव्यांग लोगों की मदद करें।

आज क्या न करें: अपने लक्ष्यों को दूसरों के साथ साझा न करें।

 

यह भी पढ़ें: 30 मई राशिफल: बृहस्पति और शनिदेव की कृपा से मिलेगा मेहनत का फल या नहीं? जानिए

 

12. मीन राशि

 

नौकरी में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-साधनों पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन खुश रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी को सलाह न दें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here