
26 जुलाई 2026 को रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का सुंदर योग बन रहा है। इस दिन का मूलांक 8 है, जो शनिदेव के प्रभाव को दर्शाता है। शनिदेव के प्रभाव की वजह से लोगों को करियर में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा, रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव की विशेष कृपा से आज के वातावरण में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। ग्रहों की गोचर स्थिति आज कर्म और आत्मबल का बेहतरीन संतुलन स्थापित कर रही है।
आज की ऊर्जा आपको अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर होने और आलस्य छोड़कर व्यावहारिक कदम उठाने का संदेश देती है। एक तरफ जहां सूर्य का प्रभाव आपको साहस और पहचान दिलाने में मदद करेगा, वहीं मूलांक 8 का प्रभाव आपको वित्तीय मामलों में समझदारी और धैर्य से काम लेने की सलाह देता है। यह दिन उन कामों को पूरा करने के लिए शुभ है, जिन्हें आप लंबे समय से टाल रहे थे। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: देवशयनी एकादशी के दिन पढ़िए यह कथा, तभी बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
राशिफल
मेष राशि
आज आपके भीतर गजब का उत्साह रहेगा। ऑफिस में आपके नए विचारों की सराहना होगी। आर्थिक नजरिए से आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल फल का दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि
आज काम का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में नए सौदों के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। यदि पार्टनर के साथ कोई अनबन चल रही थी।
आज क्या करें: छोटी बच्चियों को मीठा भोजन या फल भेंट करें।
आज क्या न करें: कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ बहस में न उलझें।
मिथुन राशि
आज आपकी बातचीत करने की शैली आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां या अन्न दान करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का बखान हर किसी के सामने न करें।
यह भी पढ़ें: 25 जुलाई राशिफल: देवशयनी एकादशी के दिन किन लोगों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा?
कर्क राशि
आज मानसिक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। काम में मन लगाने के लिए थोड़ा प्रयास करना होगा। परिजनों के सहयोग से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सिंह राशि
रविवार का दिन और आपकी राशि के स्वामी सूर्य, आज आपका सितारा बुलंद रखेंगे। अटके हुए सरकारी काम आसानी से बन जाएंगे। प्रेम जीवन में उत्साह और गर्मजोशी रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन बेहद यादगार रहेगा और कोई सरप्राइज मिल सकता है।
आज क्या करें: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल जगह न दें।
कन्या राशि
आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। दफ्तर में आपके काम की तारीफ होगी। धन संबंधी मामलों में दिन सामान्य रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।
आज क्या न करें: दूसरों के काम में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें।
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रह का प्रभाव कैसे जीवन को कर सकता है बर्बाद? लाल किताब से समझिए
तुला राशि
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। कला, डिजाइनिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। धन का आगमन आसानी से होगा, सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।
आज क्या करें: किसी मंदिर में कपूर जलाएं या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: किसी भी स्थिति में अपना संतुलन और धैर्य न खोएं।
वृश्चिक राशि
दफ्तर में आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी आपको चुनौती देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको विजयी बनाएगा। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: गुस्से या आवेश में आकर कोई फैसला न लें।
धनु राशि
आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े काम बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कहीं से अचानक धन लाभ होने के योग हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी।
आज क्या करें: अपने गुरु या घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: 24 जुलाई का राशिफल: किन पांच राशियों का गुजरेगा अच्छा दिन और किनका खराब? जानिए
मकर राशि
मूलांक 8 का प्रभाव आज आपकी कार्यशैली को और निखारेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और निरंतरता से बड़े नतीजे मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा। बजट बनाकर चलना समझदारी होगी।
आज क्या करें: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
कुंभ राशि
साझेदारी के काम में आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होंगे। वित्तीय लेन-देन के लिए आज का दिन काफी शुभ है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए पीने के पानी और दाने का प्रबंध करें।
आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
मीन राशि
आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और राजनीति से दूर रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें, ताकि कोई गलतफहमी न पनपे। दोस्तों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आलस्य के कारण आज का काम कल पर न टालें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।