
पिछले कुछ सालों में पीरियड्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसके बारे में लोग खुलकर बात कर रहे हैं जो कि अच्छा बदलाव है। क्या सिर्फ जागरूकता बढ़ाना काफी है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
Everteen Menstrual Hygiene Survey 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 71.6% महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लेती हैं और 11.5% महिलाएं ही परेशानी या इमरजेंसी में ऑनलाइन मिली जानकारी पर भरोसा करती हैं। महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को सामान्य बात समझने की सलाह दी जाती है। पीरियड्स में साफ-सफाई नहीं रखने की वजह से संक्रमण, यूरिन इंफेक्शन, त्वचा में रैशेज की समस्या हो सकती है। महिलाएं पीरियड्स में कुछ बातों को अक्सर इग्नोर कर देती हैं। आप इस तरह की गलती न करें।
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों के लिए फायदेमंद है राइस वॉटर, जानिए इसके पीछे का साइंस
पीरियड्स में न करें ये गलतियां
- लंबे समय तक एक ही पेड का इस्तेमाल करना।
- कई महिलाएं आज भी गीले और गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं।
- अधिक मात्रा में स्टेंड स्प्रे, क्रीम और एंटी सेप्टिक का इस्तेमाल करना। कुछ स्टडी में पाया गया है कि प्राइवेट पार्ट में पाउडर लगाने से ओवेरियन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- अधिक मात्रा में वेजाइनल डिस्चार्ज होने पर खुजली, जलन, रैशेज और बदबू आने की समस्या को नजर अंदाज करना।
- अधिक दर्द और ब्लीडिंग होने पर भी दवाई नहीं लेने की आदत।
- बिना जांच करवाएं कोई भी दर्द की दवा ले लेना।
यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें गर्मी में आंखों के लिए है खतरनाक
पीरियड्स में ऐसे रखें सेहत का ध्यान
- साफ और सुरक्षित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- हर 4 से 6 घंटे पर अपनी जरूरत के हिसाब से पेड बदलें।
- प्राइवेट पार्ट को पानी से साफ करें।
- प्रोडक्ट्स के बदल से पहले और बाद में साबुन से जरूर हाथ धोएं।
- पीरियड्स में साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, पौष्टिक आहार लें और आयरन वाली चीजों का सेवन करें।