
बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस मौसम में त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों की त्वचा ऑयली है। उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। मॉनसून में रेडनेस, खुजली और मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। भले ही इस मौसम में आपको गर्मी से राहत मिलती है लेकिन उमस बढ़ने से पसीना अधिक आता है, त्वचा के रूम छिद्रों में गंदगी जम जाती है जिसकी वजह से फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
मॉनसून के मौसम में त्वचा को क्लींज करें। साथ ही हाइड्रेट रखें और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाए रखना चाहिए। इस मौसम में आपको त्वचा क खास ख्याल रखने की जरूरत होती है ताकि त्वचा दमकती और खूबसूरत नजर आए।
यह भी पढ़ें: स्मॉल, मीडियम, लार्ज साइज आने से पहले कैसे कपड़े खरीदते थे लोग? पढ़िए इतिहास
मॉनसून में त्वचा का रखें खास ख्याल
क्लींजिंग करें
जिन लोगों की ऑयली त्वचा होती है। उन्हें क्लीजिंग जरूर करना चाहिए। कुछ लोग बारिश के मौसम में बार-बार अपने चेहरे को धोते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। ऐसा करने से आपकी आपकी त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है। इसके अलावा इरिटेशन की समस्या बढ़ जाती है।
- हफ्ते में दो बार क्लींज करें।
- अधिक केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल न करें।
- अधिक पसीना आने पर त्वचा को क्लींज करें।
मॉश्चराइजर जरूर लगाएं
उमस की वजह से लगता है कि त्वचा हाइड्रेटेड है। कई लोग मॉनसून में मॉश्चराइजर नही लगते हैं ताकि त्वचा चिपचिपी न लगे। आप इस तरह की गलती न करें। त्वचा को डिहाइड्रेट होने से बचाने के लिए रोजाना मॉश्चराइजर लगाएं।
- जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं।
- जिन लोगों की ड्राई स्किन है उन्हें क्रीम वाला मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
कई लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में सनस्क्रीन की क्या जरूरत है? क्योंकि धूप नहीं है तो सूरज की हानिकारक किरणों से कोई नुकसान नहीं होगा। यह सच नहीं है। बारिश के मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा के लिए नुकसानदायक है। साथ ही सनस्क्रीन टेनिंग, पिगमेंटेशन को भी कम करने में मदद करता है। आपको एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जंग लगे, पेंट वाले या टूटे चाकू का ना करें इस्तेमाल, FSSAI का होटलों को निर्देश
मुंहासे वाले लोग इन बातों का रखें ध्यान
अधिक उमस की वजह से पसीना और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है। इस वजह से मुंहासे की समस्या बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
- बार-बार अपने हाथों से चेहरे को न छूएं।
- हल्का मेकअप करें।
- सोने से पहले मेकअ जरूर हटाएं।
- जरूरत पड़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।