‘मेरा जीना मुश्किल, बहुत परेशान किया जा रहा’, खुदकुशी करने वाले जज की आखिरी कॉल

0
1

दिल्ली के सफदरजंग में कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन की बहन के ससुर ने हत्या से पहले घर में क्या-क्या हुआ था… उसका विस्तार से खुलासा किया। आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह को वजह बताया जा रहा है। शुक्रवार की रात अमन ने अपने पिता को फोन किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें दो महीने से परेशान किया जा रहा है। इसी रात उनका पत्नी स्वाति के साथ झगड़ा हुआ। अमन घर में स्वाति की आईएएस बहन निधि मलिक की दखल से परेशान था। निधि मलिक अभी जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। 

 

अमन की बहन के ससुर ने बताया कि मैंने फोन पर बेटे से बात की तो घटना की जानकारी मिली। बेटे ने बताया कि अमन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। जब तक अस्पताल पहुंचा तब तक डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे। उन्होंने आगे कहा कि घटना के बाद मैंने अपने समधी साहब से बात की। उनकी हालत ठीक नहीं थी। वह बहुत रो रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: जमीन हड़पने के लिए पहले किया अपहरण, फिर बनाया अश्लील वीडियो, दो गिरफ्तार

‘मैं बहुत परेशान हूं’

बहन के ससुर ने पुलिस को दिए अमन के पिता के बयान का जिक्र किया और बताया कि रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया। इसमें अमन ने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। पिता ने अमन को समझाया और रात 10 बजे ही अलवर से चल पड़े। करीब 12 बजे रात को यहां पहुंचे।

‘पत्नी के साथ अमन का चल रहा था झगड़ा’

बहन के ससुर ने आगे बताया कि यहां पहुंचने पर पिता को पता चला कि उनका (अमन) पत्नी के साथ झगड़ चल रहा है। अमन ने पिता को बताया कि उन्हें दो महीने से बहुत परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि अमन की पत्नी स्वाति भी न्यायिक अधिकारी हैं। उनकी बहन निधि मलिक आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी जम्मू में तैनात हैं। अमन के मुताबिक निधि मलिक का घर में बहुत दखल था। यहां का सारा कंट्रोल वही करती है। पिता ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।

 

 

 

‘आपको बंद करवा दूंगी’

अमन के पिता ने अपनी बेटी के ससुर को बताया, ‘बहू ने उनसे कहा कि अगर आप यहां से नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी। आपको बंद करवा दूंगी। हालांकि रात को यहां रुके और सुबह बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की। मगर उन्होंने उनका फोन ब्लॉक कर दिया। बाद में चाचा से संपर्क किया। वह यहां आए, लेकिन उन्हें कोई मैसेज आया। इसके बाद वह भी चले गए।’ 

 

पिता के बयान के आधार पर अमन की बहन के ससुर ने बताया, ‘स्वाति बहुत गुस्से में थी। अमन रो रहा था। कुछ देर बाद कमरे से आवाज आनी बंद हो गई। उनको लगा कि शायद सुलह समझौता हो गया। मगर कुछ देर बाद पिता ने बहू स्वाति से पूछा कि अमन कहां है तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम की वह कहां है?’

 

यह भी पढ़ें: बंगाल में दोबारा वोटिंग: मगराहाट पश्चिम में 86% और डायमंड हार्बर में 88% मतदान

बाथरूम में लटकी मिली लाश

उन्होंने आगे कहा, ‘बाद में पिता ने अमन के मोबाइल पर फोन किया तो कमरे में बने बाथरूम में घंटी बजी। पिता ने दरवाजा खोलने को कहा। इसी बीच निधि मलिक और चाचा युद्धवीर वहां पहुंचे। दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की गई। मगर नहीं खुला। खिड़की का शीशा तोड़कर जब गार्ड शंकर बाथरूम के अंदर पहुंचा तो देखा अमन ने स्वाति की चुन्नी से फांसी लगा रखी थी। उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।’ 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here