
शुक्रवार का यह दिन मेष, धनु और मिथुन राशि के लिए बेहद खास रहने वाला है। जहां एक तरफ मेष राशि के लोगों के लिए लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे, वहीं दूसरी तरफ मिथुन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार आज के दिन का मूलांक 4 है, जिसके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 का प्रभाव अचानक मिलने वाले नए विचारों, कूटनीतिक फैसलों और जीवन में बदलावों को दर्शाता है। ग्रहों की चाल की बात करें तो चंद्रमा आज कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कुंभ राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी की कृपा भी कुछ लोगों पर बनी रहेगी।
आज की ऊर्जा उत्साह और कर्मप्रधान रहेगी। यह दिन पुराने अटके कामों को पूरा करने का अवसर देगा। जहां राहु का मूलांक आपको लीक से हटकर सोचने की प्रेरणा देगा, वहीं चंद्रमा की स्थिति व्यावहारिक निर्णय लेने में मदद करेगी। हालांकि, किसी भी तरह की जल्दबाजी या अति उत्साह से बचना आज आपके हित में रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: सावन का महीना क्यों है खास? इन धार्मिक घटनाओं ने बढ़ाया इस महीने का महत्व
राशिफल
मेष राशि
आज के दिन ऑफिस मीटिंग में आपकी राय की सराहना होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज सुबह 8:15 से 10:15 बजे के बीच निर्णय लेना चाहिए। जीवनसाथी के साथ बातचीत कर पाएंगे।
आज क्या करें: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी धन निवेश संबंधी फैसला न लें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: सफेद रंग के कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति से विवाद या कड़वे बोल बोलने से बचें।
मिथुन राशि
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें, बड़ा फायदा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। रिश्ते में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।
आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 30 जुलाई का राशिफल: सावन महीने के पहले दिन क्या आप पर बरसेगी शिव जी की कृपा?
कर्क राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में विराजमान रहेंगे, इसलिए गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें। साथ ही धन के लेन-देन में सतर्कता रखें। लव पार्टनर की बातों को ठंडे दिमाग से समझें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और फलदायी रहेगा। नए सौदे फाइनल हो सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ में खुशहाली रहेगी। सिंगल लोगों को आज कोई नया और खास प्रस्ताव मिल सकता है।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने भीतर ओवर कॉन्फिडेंस को जगह न दें।
कन्या राशि
दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे ऑफिस में आपके अटके काम पूरे होंगे। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
आज क्या करें: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में किसी पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: 29 जुलाई का राशिफल: गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पति जी के आशीर्वाद से काम बनेगा?
तुला राशि
कला, मीडिया और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लव लाइफ भी बेहद बढ़िया रहेगी। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: मां दुर्गा की पूजा करें और मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: अपने जरूरी काम कल पर टालने की भूल न करें।
वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अपने विचारों को खुलकर सामने रखें, सराहना मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। अपनों का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा।
आज क्या करें: चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: घर के सदस्यों के साथ बहस न करें।
धनु राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। छोटी दूरी की व्यावसायिक यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। साथ ही धन कमाने के साधन बढ़ेंगे। परिवार में भाई-बहनों और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी कागजात पर साइन न करें।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव का प्रिय महीना, फिर भी सावन में क्यों नहीं होती शादी?
मकर राशि
आपके लिए आर्थिक रूप से यह दिन लाभकारी रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से प्रोत्साहन और सम्मान मिलेगा। आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी को कड़वे शब्द न कहें।
कुंभ राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि में विराजमान रहेंगे, इसलिए नए विचार और योजनाएं आपको सफलता की दिशा में ले जाएंगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा और पुराना तनाव खत्म होगा।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए पानी और अनाज की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें।
मीन राशि
विदेशी कारोबार या कंपनियों से लाभ के योग हैं। हालांकि, आज बेवजह की भागदौड़ और बजट से बाहर जाकर खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन में एक-दूसरे की निजता का सम्मान करें। शांत रहकर बात करने से रिश्ते संभलेंगे।
आज क्या करें: मंदिर में चने की दाल या बेसन के लड्डू का दान करें।
आज क्या न करें: किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम से दूर रहें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।