लंबे समय तक विटामिन B12 की कमी से हो सकता है कैंसर! स्टडी में दावा

0
3

हम सभी ने हमेशा विशेषज्ञों से सुना है कि संतुलित आहार लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। ये दोनों चीजें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोगों को लगता है, हम तो स्वस्थ है। इन चीजों से क्या फर्क पड़ेगा? शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स बहुत जरूरी है। हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बता रहे हैं जिसकी कमी की वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है।

 

इसका नाम विटामिन बी12 है। भारत की आबादी के 50 से 75% लोग विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं। ज्यादातर लोगों को इस विटामिन की कमी के बारे में पता नहीं चलता है। थकान, कमजोरी, पाचन संबंधी समस्याएं विटामिन बी12 की कमी के लक्षण है जिसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं। इस वजह से सालों तक लोगों को इस विटामिन की कमी के बारे में पता नहीं चलता है। अब वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी से डीएनए प्रभावित होता है, कोशिकाओं का बढ़ना और सूजन है। ये तीनों चीजें कैंसर को बढ़ाने का काम करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: खाली पेट पानी पीने से क्या होता है? साइंस और आयुर्वेद की बात जानिए

विटामिन बी12 जरूरी क्यों है?

विटामिन बी12 को कोबालमिन कहा जाता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। ये रेड ब्लड सेल्स को बनाने का काम करता है जो मस्तिष्क के लिए जरूरी है। ये डीएनए को रिपेयर करने में मदद करता है। हर एक सेकेंड में शरीर की कोशकाएं टूटती हैं और नई कोशिकाएं बनती हैं। डीएनए अपने सेल्स को अच्छे से कॉपी करता है और उस प्रकिया के दौरान विटामिन बी12 सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है।

 

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तब डीएनए अपने सेल्स को सही से नहीं बना पाता है। इस वजह से शोधकर्ताओं को लगता है कि इसका कैंसर से संबंध है। US National Institutes Of Health के शोधकर्ताओं के मुताबिक विटामिन बी12 डीएनए के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभी शोधकर्ता इस बात की पुष्टि करने में असमर्थ है कि विटामिन बी12 की कमी कैंसर होने का कारण हो सकता है। अभी इस तथ्य को साबित करने के लिए और शोध करने की जरूरत है।

 

किन चीजों में होता है विटामिन बी12?

  • मछली
  • अंडा
  • दूध और डायरी प्रोडक्ट
  • चिकन और लीन मीट

यह भी पढ़ें: कब चाय पीने से फायदा होता है और कब होता है नुकसान? जान लीजिए

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण क्या है?

  • पर्याप्त नींद लेने के बावजूद थकान महसूस होना
  • हाथ और पैर सुन्न होना
  • याददाश्त कमजोर होना
  • चेहरा पीला पड़ना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • लगातार कमजोरी होना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here